back to top

अफगानिस्तान से लौटे युवक ने सुनायी खौफ भरी दास्तान

शाहजहांपुर। अफगानिस्तान से सोमवार को वापस लौटे शाहजहांपुर के निवासी एक युवक की दास्तान बेहद खौफ भरी है। जीत बहादुर थापा दहशत के साये में 30 किलोमीटर पैदल चलकर दूतावास पहुंचने, रास्ते में अफगान लुटेरों का शिकार बनने और खाली मैदान में तालिबान के दहशत भरे साये में कई घंटे गुजारने की कहानी सुना कर सिहर उठते हैं। हालांकि वह तालिबान द्वारा महिलाओं और बच्चों के साथ अत्याचार किये जाने की खबरों को गलत बताते हुए कहते हैं कि तालिबान अफगानिस्तान के लोगों से मुल्क न छोड़ने की अपील करते हुए उन्हें पूरी सुरक्षा का आश्वासन दे रहे हैं। शहर के सदर बाजार थाना अंतर्गत चिनोर गांव के मूल निवासी जीत बहादुर थापा ढाई साल से अफगानिस्तान की कंसलटेंसी कंपनी आईडीसीएस में सुपरवाइजर के पद पर काम कर रहे थे। इस कंपनी में भारत के 118 लोग उनके मातहत काम करते हैं।

थापा ने बताया कि वह सोमवार सुबह ही दिल्ली से वापस अपने घर शाहजहांपुर आए हैं। वह बताते हैं कि 15 अगस्त से एक सप्ताह पहले से वह और उनके सहकर्मी तालिबान के काबुल को घेर लिये जाने से भयभीत थे। सभी 118 लोग आपसी सलाहमशविरे के बाद 15 अगस्त को शाम छह बजे डेनमार्क दूतावास के लिए पैदल रवाना हुए। उन्होंने बताया हम लोग गली कूचों में जा रहे थे। तालिबान का भय भी था। इसी बीच, कुछ लुटेरों ने हम सभी को रोक लिया और हमारे पास मौजूद करीब एक लाख रुपये और बाकी सारा सामान भी लूट लिया। दूतावास से कुछ दूर पहले ही तालिबान के कुछ सदस्य आ गए और उन्होंने पूछा कि क्या तुम लोग हिंदू हो। खुद को भारतीय नागरिक बताये जाने पर उन्होंने हमें जाने दिया। अपने साथ हुई लूटपाट की घटना के बारे में बताने पर तालिबान ने कहा कि वे नहीं, अफगानिस्तान के स्थानीय लुटेरे लूटपाट कर रहे हैं।

 

थापा ने बताया कि वह और उनके साथी 30 किलोमीटर का पैदल सफर तय करके रात में ही डेनमार्क दूतावास पहुंच गए। अंधेरे में चलने के कारण गिरने से कई लोग घायल भी हो गये। बहरहाल, 18 अगस्त को वे सेना के हवाईअड्डा क्षेत्र में पहुंचे। वहां भारी भीड़ थी। वहां मौजूद तालिबान बंदूकधारियों ने सभी भारतीयों को करीब पांच घंटे तक एक खुली जगह में जमीन पर बैठाया। तालिबान के लगातार पहरे के बीच भारतीय बिना हिलेडुले बैठे रहे क्योंकि तालिबान के पास आधुनिक हथियार थे और इस बात का डर था कि जरा सी हरकत करने पर कहीं वे जान से न मार दें।

 

थापा ने बताया कि उसके बाद नाटो सेना ने उन्हें अपनी सुरक्षा में ले लिया। सभी लोग ईश्वर को लगातार याद कर रहे थे। इसी बीच सेना का एक हवाई जहाज आया। उसमें बैठकर वह और उनके सभी साथी 22 अगस्त की सुबह दिल्ली पहुंच गए। जीत बहादुर थापा ने एक सवाल पर कहा कि अफगानिस्तान में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल है। सभी कंपनियां और दफ्तर बंद हैं। घरों से कोई भी बाहर नहीं निकल रहा है।

 

खबरों में तालिबान द्वारा महिलाओं पर जुल्म किये जाने की बात प्रचारित किये जाने के सवाल पर उन्होंने बताया, तालिबान महिलाओं के साथ अत्याचार नहीं कर रहे हैं। यह गलत खबरें हैं और ना ही बच्चों के साथ कोई ऐसा हादसा हो रहा है। हां, इतना जरूर है कि अफगानिस्तान में महिलाएं और बच्चे काफी भयभीत हैं। इसीलिए कोई भी महिला सड़क पर नजर नहीं आ रही है। थापा ने बताया, तालिबान लगातार सड़कों पर घूम रहे हैं, जिसके चलते भय का माहौल व्याप्त है। तालिबान मुल्क के लोगों से लगातार अपील कर रहे हैं कि कोई भी व्यक्ति अफगानिस्तान छोड़कर ना जाए। वे किसी को कोई परेशानी नहीं होने देंगे।

RELATED ARTICLES

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

प्रकृति का रौद्र रूप हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश में जल प्रलय

देश में बारिश का कहर जारी है। बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के चलते यहां 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।...

‘छावा’ की सफलता के बाद ‘महावतार’ के लिए तैयार विक्की कौशल: भगवान परशुराम बनने के लिए करेंगे बड़ा शारीरिक बदलाव

अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 उनके करियर का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर न...

टी20 विश्व कप: अभिषेक शर्मा की अस्वस्थता ने बढ़ाई भारत की चिंता, नामीबिया के खिलाफ ‘अभ्यास’ के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप में मौजूदा चैंपियन भारत का सफर जारी है, लेकिन गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले...

एफडीटीएल मानकों के पालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे: इंडिगो

नयी दिल्ली। इंडिगो ने विमानन नियामक डीजीसीए को बताया है कि संशोधित पायलट ड्यूटी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी...

राशिद खान बोले – दक्षिण अफ्रीका में मेरे खेलने के अनुभव से युवा खिलाड़ियों को फायदा होगा

अहमदाबाद। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग एसए20 में खेलने के अनुभव से उन्हें वहां के खिलाड़ियों...

‘गैर कन्नड़ भाषी’ विवाद के बीच अभिनेत्री तमन्ना केएसडीएल के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में दिखीं

बेंगलुरु। गैर कन्नड़ भाषी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को प्रसिद्ध ‘मैसूर सैंडल सोप’ का ब्रांड एंबेसडर चुने जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के...

मुख्यमंत्री योगी ने कहा-बजट ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण एवं ‘नए उत्तर प्रदेश’ के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा

लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश होने से पहले कहा कि यह बजट...