राम नाम की धुन में रंगा पूरा शहर, घर-घर मनेगी दीपावली

लखनऊ। शहर में भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है। शहर के विभिन्न स्थानों पर राममय माहौल बनने लगा है। फुटपाथ से लेकर बड़े दुकानों तक पर भगवान राम के नाम के वस्त्र, झंडे और अन्य सामानों की बिक्री जोरों पर है। बड़ी संख्या में लोग अपने घरों और मंदिरों को सजाने के लिए खरीदारी शुरू कर दी है। श्रीराम मन्दिर प्राण-प्रतिष्ठा के दिन पूरे उत्तर प्रदेश में दिवाली मनाई जाएगी। लखनऊ में ही नहीं, पूरे यूपी में इस दिन घर-घर में दीप जलेंगे और आतिशबाजी का अद्भुत नजारा दिखेगा।
प्राण प्रतिष्ठा के लिए आवश्यक पूजा-पाठ और अनुष्ठानों की तैयारी की जा रही है। लखनऊ शहर में विभिन्न स्थानों पर राममय माहौल बनने लगा है। फुटपाथ से लेकर बड़े दुकानों तक पर भगवान राम के नाम के वस्त्र, झंडे और अन्य सामानों की बिक्री जोरों पर है। बड़ी संख्या में लोग अपने घरों और मंदिरों को सजाने के लिए खरीदारी शुरू कर दी है।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह का महत्व:


प्राण प्रतिष्ठा समारोह भगवान राम के विग्रह को मंदिर में स्थापित करने की प्रक्रिया है। यह एक महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान है। इस अनुष्ठान के माध्यम से भगवान राम के विग्रह में चेतना का संचार होता है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद भगवान राम मंदिर में विराजमान हो जाते हैं और श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए उपलब्ध होते हैं। अयोध्या में श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि यह सैकड़ों सालों बाद हो रहा है। इस समारोह के माध्यम से भगवान राम अपने जन्मस्थान में वापस आ रहे हैं। यह पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा।

दिवाली की घोषणा के बाद कारोबारी खुश
22 तारीख को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दिन दिवाली मनाए जाने की घोषणा के बाद से कारोबारियों में उत्साह बढ़ गया है। फायर वर्क्स एसोसिएशन ने दावा किया है कि इस दिवाली के लिए पटाखों की खेप तामिलनाडु के सेवाकाशी से आ रही है, जिसमें अधिकतर पटाखा रोशनी बिखेरने वाले होंगे।

आलमबाग में शोभायात्रा में जमकर लगे जय श्री राम के नारे

आलमबाग। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली प्रभु श्रीराम प्राण प्रतिष्टा उपलक्ष में शनिवार को आलमबाग चंदरनगर स्थित मौनी बाबा मंदिर से पूर्व कैंट विधायक सुरेश चंद्र तिवारी के नेतृत्व में विशाल शोभायात्रा जुलुस निकाला गया े इस अवसर पर सर्वप्रथम पूर्व विद्यायक द्वारा मौनी बाबा मंदिर प्रांगण में बाबा भोले नाथ का विधिवत पूजन कर शोभायात्रा का शुभारम्भ किया गया े जिसमे उपस्थित सैकड़ो की संख्या में रामभक्तो ने जमकर जय श्रीराम एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्रीराम के नारे लगाए े यह शोभायात्रा चन्दर नगर बाजार से होते हुए आलमबाग चौराहा सरार्फा बाजार से निकालकर मौनी बाबा के मंदिर पर समापन किया गया े इस दौरान प्रभु श्रीराम के नारो से पूरा आलमबाग गुंजायमान हो गया।

सनातन महोत्सव से पूर्व आज निकलेगी रथयात्रा

लखनऊ। सनातन महासभा द्वारा लक्षमण मेला मैदान में 24 से 28 जनवरी तक श्रीराम सनातन महोत्सव (भव्य धर्म संसद) का आयोजन किया जाएग। धर्म संसद के प्रभारी देवेन्द्र शुक्ल व संयोजक डा. प्रवीण ने बताया कि महोत्सव से पूर्व कल रविवार को दोपहर 10:30 बजे श्रीराम धर्म जागरण रथयात्रा श्री राधारमण बिहारी (इस्कॉन) मंदिर, सेक्टर एफ, सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ से शुरू होगी। यात्रा प्रभारी अजय त्रिपाठी मुन्ना ने बताया कि यात्रा इस्कॉन मंदिर से प्रारंभ होकर, 11:30 बजे अयप्पा मंदिर, 12 बजे हनुमान सेतु, 12:30 बजे मनकामेश्वर मंदिर, 1:00 बजे कोनेश्वर मंदिर,2:00 बजे बुद्धेश्वर धाम, 2:45 बजे आलमबाग गुरुद्वारा, संत निरंकारी भवन,3:30 बजे शैशवीर मंदिर,इंद्रलोक कॉलोनी पर समाप्त होगी। सी. पी. तिवारी, गिरिजा शंकर त्रिपाठी जी ने बताया कि स्थान-स्थान पर यात्रा का पुष्प वर्षा, आरती उतारकर स्वागत करने के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।

शिवाजी मार्ग के व्यापारियों ने रामध्वज यात्रा निकाली
लखनऊ। शिवाजी मार्ग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शनिवार को लाटूश रोड तिराहे से हुसैनगंज चौराहे तक रामध्वज यात्रा निकाली। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष गोपाल दीक्षित व महामंत्री अतुल त्रिपाठी ने बताया कि यात्रा में हर दुकान पर भगवा ध्वज लगाया गया। आलमबाग नटखेड़ा रोड युवा व्यापार मंडल 22 जनवरी को बैंड बाजे के साथ आलमबाग चौराहे से रथयात्रा निकालेगा। संगठन के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा ने बताया कि फूलों की होली भी खेली जाएगी। एल्डिको चिनहट गोमतीनगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने बताया कि 22 जनवरी को चिनहट बाजार को सजाया जाएगा। पूजा-पाठ के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। निशातगंज व्यापार मंडल के महामंत्री विपिन अग्रवाल ने बताया कि हर दुकान में रामध्वज लहराया गया।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले लखनऊ का फूल बाजार हुआ गुलजार

लखनऊ। अयोध्या में भगवान श्री राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। इससे पहले पूरे देश में भक्तिमय माहौल है. फूलों के बाजार में भी पहले से लोग बुकिंग कर रहे हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लखनऊ का फूल बाजार भी पिछले एक सप्ताह से गुलजार हो गया है। फूलों की डिमांड भी फूल बाजार में पहले की तुलना में बढ़ गई है। सबसे ज्यादा डिमांड गेंदा फूल की है। यह सजावट के साथ ही माला बनाने के भी काम आता है। फूल दुकानदारों को कई मंदिरों को सजाने के लिए बुकिंग आनी भी शुरू हो गई है। लखनऊ में लगभग 30 लाख रुपए के फूल के कारोबार होने की उम्मीद है।

जानिए क्या कहते हैं फूल व्यापारी:
लखनऊ के फूल व्यापारियों से बातचीत की। बातचीत के दौरान एक फूल व्यापारी ने बताया कि, लोग अपने-अपने तरीके से मंदिर और अपने घरों में फूल और माला खरीद रहे हैं। 21 और 22 जनवरी को फूलों की डिमांड और भी ज्यादा हो जाएगी। अभी तक फुल दुकानदार हर दिन एक ट्रक फूल मंगाते थे, लेकिन 22 जनवरी को देखते हुए फूल दुकानदार 4 ट्रक फूल का आर्डर दिए हैं। फूल दुकानदार 22 जनवरी के दिन को मिनी दिवाली के रूप में देख रहे हैं। फूल दुकानदार बताते हैं कि हिंदू राष्ट्र में लोग मंदिरों को सजाने के लिए खास तौर पर गेंदा फूल की माला और गेंदा फूल की लड़ी से मंदिरों को सजाएंगे।

21 जनवरी की रात तक सज जाएगा हर एक मंदिर:


फूल दुकानदारों की मानें तो मंदिरों को सजाने के लिए लोग अभी से फूल बुक करना शुरू कर दिए हैं। 21 जनवरी की देर रात तक मंदिरों को पूरी तरह से फूलों से सजा कर देना होगा। वैसे तो गेंदा फूल की सप्लाई लखनऊ में आस पास के जिलों से होती है। हर दिन एक ट्रक गेंदा फूल की सप्लाई होती है। लेकिन 22 जनवरी को देखते हुए चार से पांच ट्रक गेंदा फूल का आर्डर दिया हुआ है। फूल बेचने वाले दुकानदार हैदराबाद, बेंगलुरु और पुणे से भी फूल मंगा रहे हैं, जिससे बुके बनाया जाएगा। केसरिया पीला और चंदैनी गेंदे के फूल से घर और मंदिरों में सजावट होगी।

जानिए कब होगी रामलला के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा:
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक त्रेता युग में प्रभु श्री राम का जन्म अभिजीत मुहूर्त में हुआ था। 22 जनवरी सोमवार के दिन मृगशीर्ष नक्षत्र में अभिजीत मुहूर्त का संयोग बन रहा है। ऐसे में इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:11 से 12:54 तक रहने वाला है। यही कारण है कि इस तिथि को रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के लिए चुना गया है। इसके साथ ही यह भी माना जा रहा है कि इस शुभ मुहूर्त में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा करने से प्रभु श्री राम सदैव मूर्ति के अंदर विराजमान रहेंगे।

चिनहट में निकली भव्य शोभायात्रा, राममय हुआ माहौल


लखनऊ। चिनहट में शनिवार को जय श्रीराम के जयकारों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। श्रीराम के जयकारों से पूरा माहौल राममय हो गया। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चिनहट में भी माहौल राममय हो गया है। शनिवार को चिनहट प्रथम वार्ड के पार्षद अरुण राय ने जय श्री राम के जयकारों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा रामलीला मैदान से लेकर विधायक चौराहा से एल्डिको तिराहा, चिनहट तिराहा से मटियारी चौराहा होते वापस रामलीला मैदान तक निकाली गई। शोभा यात्रा का जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। राम धुन, जय श्री राम के जयकारों और भजन-कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को श्रीराम के झण्डे भी बांटा गया। शोभायात्रा में किसी तरह की बाधा न पड़े, इसके लिए चिनहट पुलिस शोभा यात्रा के साथ चलती रही। शोभा यात्र में मुख्य रूप से आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल पांडेय, संतोष रंजन पाण्डेय, संतोष चौधरी, प्रदीप गुप्ता, नवीन राय, सजल तिवारी, नरेंद्र श्रीवास्तव, मनीष निगम, विजय सिंह, विजय शर्मा सहित दर्जनों लोग अपने-अपने वाहनों व पैदल शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

रथ यात्रा 27 से, नगर भ्रमण पर निकलेंगे भगवान जगन्नाथ

लखनऊ। जगन्नाथ यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ गुंडीचा मंदिर जाते हैं। गुंडिचा मंदिर भगवान जगन्नाथ के...

कथक की विधाओं में हुए कान्हा के बाल रूप के दर्शन

कला मंडपम में ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, लखनऊ संस्कृति विभाग, उ.प.्र द्वारा आयोजित प्रस्तुतिपरक ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला...

नये अंदाज में पेश होगा ड्रामा उमराव जान

समाज की विभिन्न विभूतियों के सम्मान के साथ बुधवार को मंचित होगा नाटककलाकारों ने जारी किया नाटक का पोस्टरलखनऊ। भारत की प्रसिद्ध कहानियों में...

Latest Articles