back to top

आत्मविश्वास से लबरेज वेस्टइंडीज की टीम नेपाल को हराकर ग्रुप में शीर्ष पर बने रहने के इरादे से उतरेगी

मुंबई। आत्मविश्वास से लबरेज वेस्टइंडीज टी20 विश्व कप ग्रुप सी के मुकाबले में रविवार को वानखेड़े स्टेडियम पर नेपाल से भिड़ेगी तो उसका लक्ष्य जीत की लय बरकरार रखकर शीर्ष पर अपना स्थान पुख्ता रखने का होगा।वेस्टइंडीज टीम ने अभी तक दोनों मैच जीते हैं और नेट रनरेट (1.625) के आधार पर ग्रुप में शीर्ष पर है । एक और जीत से शीर्ष पर उसका स्थान और पक्का हो जायेगा।

इसके बाद वेस्टइंडीज को कोलकाता में इटली से खेलना है और इन दोनों मैचों में जीत से ग्रुप में शीर्ष पर उसका रहना तय हो जायेगा लेकिन उसे आत्ममुग्धता से बचना होगा।नेपाल की टीम भले ही जीत नहीं सकी हो लेकिन उसने टुकड़ों में प्रतिभा का परिचय दिया है और वह उलटफेर कर सकती है । ऐसे में वेस्टइंडीज को संभलकर खेलना होगा और विरोधी को हलके में लेने की गलती से बचना होगा ।

नेपाल ने पिछले साल सितंबर में टी20 श्रृंखला में वेस्टइंडीज को 2 . 1 से हराया था । उसे पिछले मैच में इटली ने मात दी है।टी20 विश्व कप से पहले वेस्टइंडीज को न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका ने श्रृंखलाओं में हराया लेकिन टूर्नामेंट में यह टीम बदली हुई नजर आ रही है । सही समय पर इसने लय हासिल कर ली है और पहले मैच में स्कॉटलैंड को 35 रन से हराने के बाद इंग्लैंड को 30 रन से मात दी ।

दोनों मैचों में अलग अलग खिलाड़ी मैच जिताने वाले बने हैं और मुख्य कोच डेरेन सैमी यह देखकर जरूर खुश होंगे।तीसरे नंबर पर शिमरोन हेटमायेर और चौथे नंबर पर रोस्टन चेस अच्छा खेल रहे हैं जबकि इंग्लैंड के खिलाफ शेरफेन रदरफोर्ड ने जबर्दस्त बल्लेबाजी की।वानखेड़े स्टेडियम की पिच पर हालांकि उसके तेज गेंदबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा । अब तक चार मैचों में पिच स्पिनरों की मददगार रही है।

दूसरी ओर इटली के हाथों दस विकेट से मिली हार को भुलाकर नेपाल को इस अहम मुकाबले में अच्छा खेलना होगा । दो मैच हारने के बाद सुपर आठ में प्रवेश के उसके रास्ते लगभग बंद लग रहे हैं।टी20 विश्व कप में 2014 के बाद से नेपाल को जीत नहीं मिली है । वह इंग्लैंड को हराने के करीब पहुंची थी जिससे उसका मनोबल बढा होगा लेकिन इटली ने उसे उन्नीस साबित कर दिया ।

टीमें :

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान एवं विकेटकीपर), जॉनसन चार्ल्स (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, ब्रैंडन किंग, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्विंटिन सैम्पसन, रोस्टन चेज़, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्डे, अकील हुसैन, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स।

नेपाल: रोहित पौडेल (कप्तान), आरिफ शेख, आसिफ शेख (विकेटकीपर), दीपेंद्र सिंह ऐरी, बसीर अहमद, कुशल भुर्टेल, संदीप जोरा, लोकेश बाम, गुलसन झा, करण केसी, सोमपाल कामी, संदीप लामिछाने, शेर मल्ला, ललित राजबंशी, नंदन यादव।

मैच का समय : सुबह 11 बजे से ।

RELATED ARTICLES

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कौशल का नहीं , दबाव को झेलने का

कोलंबो। क्रिकेट में सियासत के घालमेल के कारण पैदा हुआ गतिरोध ‘अस्थायी’ तौर पर दूर होने के बाद टी20 विश्व कप के सबसे चर्चित...

नामीबिया को हराकर सुपर आठ की उम्मीदें कायम रखना चाहेगा अमेरिका

चेन्नई। नीदरलैंड पर मिली जीत के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत अमेरिका टी20 विश्व कप ग्रुप ए के महत्वपूर्ण मुकाबले में नामीबिया को हराकर सुपर...

एसएससी एमटीएस परीक्षा में सेंध लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मेरठ और उत्तराखंड एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दो गिरफ्तार

देहरादून के थाना कोतवाली क्षेत्र में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) मेरठ यूनिट और उत्तराखंड एसटीएफ ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए एसएससी (...

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कौशल का नहीं , दबाव को झेलने का

कोलंबो। क्रिकेट में सियासत के घालमेल के कारण पैदा हुआ गतिरोध ‘अस्थायी’ तौर पर दूर होने के बाद टी20 विश्व कप के सबसे चर्चित...

नामीबिया को हराकर सुपर आठ की उम्मीदें कायम रखना चाहेगा अमेरिका

चेन्नई। नीदरलैंड पर मिली जीत के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत अमेरिका टी20 विश्व कप ग्रुप ए के महत्वपूर्ण मुकाबले में नामीबिया को हराकर सुपर...

एसएससी एमटीएस परीक्षा में सेंध लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, मेरठ और उत्तराखंड एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में दो गिरफ्तार

देहरादून के थाना कोतवाली क्षेत्र में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) मेरठ यूनिट और उत्तराखंड एसटीएफ ने एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए एसएससी (...

तमिलनाडु: इरिडियम व्यापार के नाम पर धोखाधड़ी के अंतर-राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

कोयंबटूर (तमिलनाडु)। तमिलनाडु पुलिस की सीबी-सीआईडी ने इरिडियम व्यापार के नाम पर धोखाधड़ी के अंतर-राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार...

उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 2019 में आज ही के दिन हुए आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को...

बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी में वित्तीय साक्षरता सप्ताह और फ्रॉड रिस्क मैनेजमेंट पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी, लखनऊ में 12 फरवरी 2026 को वित्तीय साक्षरता सप्ताह (9–13 फरवरी) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ।...