back to top

भारत-श्रीलंका के बीच दूसरे टी20 मैच के दौरान साफ रहेगा मौसम

इंदौर। भारत और श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की टी20 श्रृंखला का गुवाहाटी में होने वाला पहला मुकाबला बारिश में धुलने से निराश क्रिकेटप्रेमियों के लिए खुशखबरी है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि दोनों देशों के बीच कमंगलवार को यहां खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच में मौसम साफ रहेगा और इस दौरान बारिश की आशंका नहीं है।

विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। भारत और श्रीलंका के बीच टी-20 मैच यहां मध्यप्रदेश क्रिकेट संगठन एमपीसीए के होलकर स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से होना है। मौसम विभाग के अधिकारी ने भाषा को बताया कि इन दिनों इंदौर में रात नौ बजे के बाद ओस पड़ रही है। लिहाजा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच की दूसरी पारी में खिलाड़ियों को मैदान पर ओस के प्रभाव का सामना करना पड़ेगा।

एमपीसीए के मुख्य क्यूरेटर समंदर सिंह चौहान ने बताया कि इस मैच के दौरान होलकर स्टेडियम के मैदान को ओस के असर से बचाने के लिए पिछले तीन दिन से इस पर विशेष रसायन का छिड़काव किया जा रहा है। इसके साथ ही, मैदान की घास पर पिछले तीन दिन से पानी का छिड़काव नहीं किया है ताकि मुकाबले के दौरान यह सूखा बना रहे। उन्होंने कहा, हमें पूरी उम्मीद है कि दर्शकों को क्रिकेट के फटाफट प्रारूप में मंगलवार को भारत और श्रीलंका के बीच चौकों-छक्कों से भरपूर मुकाबला देखने को मिलेगा।

भारत और श्रीलंका के बीच टी20 श्रृंखला के पहले मैच में रविवार को गुवाहाटी में बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी। नतीजतन यह मुकाबला रद्द कर दिया गया था। इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच पुणे में 10 जनवरी को खेला जाना है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...