back to top

आदाब अर्ज है नाटक में दिखी प्यार की जीत

अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचन
लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थियेटर आर्टस लखनऊ द्वारा उ.प्र. उर्दू अकादमी, लखनऊ के सहयोग से मुस्लिम परिवेश पर आधारित मौलियर की मूल नाट्य रचना तथा सलीम आरिफ द्वारा अनुवादित नाट्यकृति आदाब अर्ज है का नाट्य मंचन स्थानीय अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, गोमती नगर, लखनऊ में नगर के सुप्रिसिद्ध तुषार बाजपेयी ‘शुभम के कुशल निर्देशन में मंचित किया गया। इस नाटक को 60 दिवसीय कार्यशाला के अन्तर्गत नगर के वरिष्ठतम रंग निर्देशक प्रभात कुमार बोस, उ०प्र० संगीत नाटक अकादमी अवार्डी के कुशल निर्देशन में कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। नाटक प्रारम्भ होने से पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में माननीय पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति राघवेन्द्र कुमार, उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा दीप प्रज्जवलित कर प्रश्नगत कलाकारों को आशीर्वाद प्रदान किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय पदमश्री डॉ. अनिल रस्तोगी, वरिष्ठ वैज्ञानित एवं सुप्रसिद्ध वरिष्ठतम रंगकर्मी एवं फिल्म टेलीविजन एवं फिल्म अभिनेता द्वारा कलाकारों को अशीर्वाद प्रदान किया गया। नाटक के कथानक के अनुसार सुप्रसिद्ध नाटककार मौलियर की नाटय रचना ‘आदाब अर्ज है’ की शुरूआत कुछ इस प्रकार होती है कि जुम्मन और जुबैदा आपस में पति पत्नी है। उनकी आपसी तकरार से प्रारम्भ होती है। तकरार इस हद तक होती है कि नौबत मार पीट तक आ जाती है। अपने पति के इस व्यवहार के कारण तंग आकर जुबैदा बदला लेने के बारे में सोच रही होती है कि तभी उसकी मुलाकात उस इलाके के रईस गुलमेख मोहम्मद के नौकरों हिकमत उल्ला एवं फरखत उल्ला से होती है जो कि अपने मालिक की गूंगी बेटी के इलाज के लिए एक डॉक्टर की तलाश में निकले हुए है। इन दोनों की बाते सुनगर जुबैदा को लगता है कि पति से बदला लेने का यह अच्छा मौका है। जुबैदा उन्हें बताती है कि यहां पर एक बहुत ही अच्छा डॉक्टर है जो किसी बीमारी को तो पलक झपकते ही ठीक कर सकता है लेकिन परेशानी यह है कि वह अपनी काबिलियत तब तक छुपाये रखेगा जब तक उसकी जमकर पिटाई न की जाये। जरूरत पड़ने पर हम लोग भी उसके साथ वैसे ही पेश आते हैं, हिकमत, फखरक जुम्मन को खोजने निकल पड़ते है। मुलाकात और बात चीत के बाद दोनों जुम्मन की खूब पिटाई करते हैं। मार खाने के बाद मजबूरन जुम्मन कुबूल करता है कि वो डॉक्टर है। गुलमेख मोहम्मद की बेटी शमीम आरा जानबूझ कर गूंगी बनी हुई है क्योंकि मुलमेख मोहम्मद उसका निकाह उसकी मर्जी के खिलाफ करना चाहते हैं जब कि लड़की आशिक अली को पसन्द करती है। शमीम आरा के इलाज के दौरान जुम्मन को उसकी आया फातिमा से मोहब्बत हो जाती है। इसी बीच जुम्मन की मुलाकात आशिक अली से होती है। जुम्मन आशिक अली को अपना कम्पाउण्डर बनाकर शमीम आरा से मिलवाते है शमीम आरा और आशिक अली घर से भाग जाते है। गुलमेख मोहम्मद जुम्मन को पकड़ कर पुलिस के हवाले करना ही चाहते है कि अचानक आशिक अली शमीम आरा के साथ हाजिर हो जाते है और बताते है कि पहले उनका भागने का इरादा था लेकिन इसी दौरान पता चला कि मेरे चचाजान अल्लाह को प्यारे हो गये है और उनकी सारी जायदाद का मैं अकेला वारिस हूँ। गुलमेख मोहम्मद बहुत खुश होते हैं। अपनी बेटी का निकाह आशिक अली से कराने का ऐलान करते हैं तथा इस खुशी के मौके पर जुम्मन को भी मुआफ कर देते हैं। यहीं पर इस हास्य नाटक का समापन होता है। मुख्य भूमिका में तुषार बाजपेयी, मुस्कान सोनी, योगेश शुक्ला, अंकुर सक्सेना, विकास दूबे ने निभयी।

RELATED ARTICLES

वैलेंटाइन वीक : प्रपोज डे पर प्रेमियों ने किया प्यार का इजहार

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रमियों ने अपने प्यार का इजहार करके प्रपोज डे सेलिब्रेट किया। युवाओं ने प्रपोज डे पर शहर के...

हरिहरन, अनूप जलोटा, प्रो.साहित्य नाहर व सुरभि रंजन को मिलेगा नौशाद सम्मान

शान ए अवध सम्मान अपेक्षा, अलीना, स्नेही, समीर-दीपाली, सृष्टि, बिस्वरूप व जगमोहन को रंग एक अवध महफिल 16 की शाम एमबी क्लब में लखनऊ। हुनर क्रिएशन...

उ.प्र. पर्यटन विभाग के प्रयास से कोनेश्वर महादेव मंदिर को मिलेगा नया वैभव

रामायण काल से जुड़ा कोनेश्वर महादेव मंदिर संवरेगा, एक करोड़ की धनराशि से होगा पर्यटन विकासकोनेश्वर महादेव मंदिर के विकास से लखनऊ की धार्मिक...

वैलेंटाइन वीक : प्रपोज डे पर प्रेमियों ने किया प्यार का इजहार

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रमियों ने अपने प्यार का इजहार करके प्रपोज डे सेलिब्रेट किया। युवाओं ने प्रपोज डे पर शहर के...

हरिहरन, अनूप जलोटा, प्रो.साहित्य नाहर व सुरभि रंजन को मिलेगा नौशाद सम्मान

शान ए अवध सम्मान अपेक्षा, अलीना, स्नेही, समीर-दीपाली, सृष्टि, बिस्वरूप व जगमोहन को रंग एक अवध महफिल 16 की शाम एमबी क्लब में लखनऊ। हुनर क्रिएशन...

उ.प्र. पर्यटन विभाग के प्रयास से कोनेश्वर महादेव मंदिर को मिलेगा नया वैभव

रामायण काल से जुड़ा कोनेश्वर महादेव मंदिर संवरेगा, एक करोड़ की धनराशि से होगा पर्यटन विकासकोनेश्वर महादेव मंदिर के विकास से लखनऊ की धार्मिक...

बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने समां बांधा

रियल रूट्स एकेडमी का वार्षिकोत्सव संपन्न लखनऊ। रियल रूट्स एकेडमी का 20वाँ वार्षिकोत्सव आईआईएसई आॅडिटोरियम कल्याणपुर में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का...

गीता का उपदेश व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए निकली साइकिल यात्रा

साइकिल रैली का शुभारंभ गोमती नगर स्थित मैक्स हॉस्पिटल से हुआलखनऊ। श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ जीवनशैली व सकारात्मक सोच...

यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन: लखनऊ के अरुण कक्कड़ का डबल धमाल, मधु-सुषमा भी बनीं चैंपियन

लखनऊ। वेटरन खिलाड़ियों की शानदार प्रतिस्पर्धा के बीच योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के अनुभवी खिलाड़ी अरुण कक्कड़ ने...