back to top

देश में कोरोना के कुल मामले 87.28 लाख हुए, ठीक होने की दर 92.97 प्रतिशत

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 44,879 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर शुक्रवार को 87.28 लाख हो गए। वहीं 81,15,580 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 92.97 प्रतिशत हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में 547 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,28,668 हो गई। वहीं अभी तक कोविड-19 के कुल 87,28,795 मामले सामने आए हैं। देश में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 4,84,547 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 5.55 प्रतिशत है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 12 नवम्बर तक कुल 12,31,01,739 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, जिनमें से 11,39,230 नमूनों का परीक्षण अकेले गुरुवार को किया आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 547 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 122, दिल्ली के 104, पश्चिम बंगाल के 54, केरल तथा तमिलनाडु के 25-25, पंजाब के 23, कर्नाटक तथा उत्तर प्रदेश के 21-21, छत्तीसगढ़ के 20 और हरियाणा के 19 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अभी तक कुल 1,28,668 लोगों की मौत हुई। इनमें से महाराष्ट्र के 45,682, कर्नाटक के 11,474, तमिलनाडु के 11,440, पश्चिम बंगाल के 7,506, दिल्ली के 7,332, उत्तर प्रदेश के 7,302, आंध्र प्रदेश के 6,837, पंजाब के 4,412 और गुजरात के 3,785 लोग थे। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख के पार चले गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...