back to top

कश्मीर के डोडा में आतंकी संगठन की सहायता करने वाला गिरफ्तार

जम्मू। आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन की सहायता करने वाले एक व्यक्ति को मंगलवार को जम्मू कश्मीर के डोडा जिले से गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से एक पिस्तौल बरामद की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि तांता गांव में एक संदिग्ध आतंकवादी के छिपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद पुलिस और सेना ने क्षेत्र में मंगलवार को एक संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान एक व्यक्ति ने सुरक्षा बलों का घेरा तोड़ कर भागने की कोशिश की और बहुत देर तक पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम तनवीर मलिक बताया। उन्होंने कहा कि पकड़ा गया व्यक्ति हिज्बुल मुजाहिदीन की सहायता करता है। मलिक के पास से एक चीनी पिस्तौल और दस कारतूस बरामद हुई।

अधिकारियों ने कहा कि मलिक नौ फरवरी से लापता था और डोडा पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उन्होंने कहा कि कानूनी प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

हनुमान जन्मोत्सव 2 को, विधि-विधान से होगी बजरंगबली की पूजा

लखनऊ। चैत्र माह में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी के अलावा हनुमान जयंती जैसे बड़े पर्व आते हैं। लेकिन आज हम हनुमान जन्मोत्सव की बात करें,...

विकट संकष्टी चतुर्थी 5 को, बप्पा की होगी आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता माना गया है। प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी...

पहाड़ी कला-संस्कृति से परिचित हुए दर्शक

मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजनलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...

नव अंशिका सर्वश्री सम्मान से अलंकृत हुई महिलाएं

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बने आकर्षण का केन्द्रलखनऊ। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव के अंतर्गत महिला माह का आयोजन पूरे...

दिल को छू गयी नाटक दो अकेली की कहानी

उत्तराखण्ड महापरिषद की ओर से नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ के द्वारा रविवार को मोहन सिंह बिष्ट सभागार में सायं 6 बजे से...

बिम्ब कला केन्द्र के वार्षिक चुनाव सम्पन्न

महेश पाण्डेय अध्यक्ष और अशोक बिसारिया महासचिव बने लखनऊ। राजधानी लखनऊ की प्रमुख साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्था विश्व कला केन्द्र की सामान्य वार्षिक बैठक...