back to top

ट्यूशन फीस ने देने पर टीचर ने बच्चे को पीटा, मौत

मथुरा। बलदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रदोई गांव का रहने वाला 12 वर्षीय शिवम गांव के ही रहने वाले केशव गौतम के यहां ट्यूशन पढ़ने के लिए जाता था। कुछ दिनों पूर्व शिवम की तबीयत बिगड़ गई जिसके चलते वह ट्यूशन नहीं जा पाया। जब उसकी हालत में सुधार आया तो शिवम 29 अगस्त को केशव के यहां ट्यूशन पढ़ने के लिए गया। आरोप है कि इस दौरान केशव ने शिवम से इतने दिनों तक ट्यूशन न आने के साथ ही समय पर फीस न देने का कारण पूछा इस पर शिवम ने कहा कि फीस पिताजी देंगे और मेरी तबीयत खराब थी इसलिए मैं इतने दिन ट्यूशन नहीं आ पाया। इसके बावजूद भी आरोपी टीचर ने शिवम की जमकर पिटाई कर दी जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।

आनन-फानन में परिजन शिवम को निजी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरानशिवम ने दम तोड़ दिया। परिजन भोलाराम ने बताया कि यह बच्चा गांव के ही रहने वाले केशव पुत्र श्यामवीर के यहां उनके घर पर ही यह ट्यूशन के लिए जाता था। 29 तारीख से पहले इसको बुखार आ गया था तो इसके पिता द्वारा इसका उपचार कराया गया। उपचार के दौरान जब यह दो-तीन दिन ट्यूशन नहीं गया तो 25 तारीख को इसका महीना ट्यूशन का पूरा हो जाता है, ट्यूशन ना जाने के कारण इसकी फीस भी ट्यूशन टीचर पर नहीं पहुंच पाई। उन्होंने कहा कि जब इसको आराम मिलता है तो जैसे यह ट्यूशन के लिए पहुंचता है तो केशव इससे पूछता है तू ट्यूशन क्यों नहीं आया था और फीस क्यों नहीं लेकर आया। बच्चे ने कहा कि फीस पापा देंगे और दो-तीन दिन में इसलिए नहीं आ पाया क्योंकि मेरी तबीयत खराब थी। जिसके बाद केशव जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए बच्चे के साथ जमकर मारपीट करने लगा।

हालत बिगड़ने पर हम बच्चे को आगरा लेकर पहुंचे। वहीं, गांव के प्रधान ने कहा था कि हम बच्चे का पूरा इलाज करा देंगे आप लोग टीचर के खिलाफ एफआईआर न करें। इसके चलते हमने आरोपी टीचर के विरूद्ध एफआईआर नहीं कराई। उन्होंने न ही इसका इलाज कराया और न ही एफआईआर होने दी. दो तीन अस्पतालों में बच्चे के उपचार के लिए लेकर घूमे, लेकिन इसकी जान नहीं बच पाई।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...