back to top

श्रृंगवेरपुर में चित्रों से जीवंत होगी श्रीराम-निषादराज की कथा

इस परियोजना में लगभग 400 लोगों की क्षमता वाला आधुनिक आॅडिटोरियम भी है
लखनऊ। रामनगरी अयोध्या की तर्ज पर रामभक्त निषादराज की राजधानी श्रृंगवेरपुर को भव्य और आकर्षक रूप दिया जा रहा है। प्रयागराज जिले के इस ऐतिहासिक व पौराणिक स्थल पर निषादराज गुह्य सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण तेज गति से जारी है। प्रदेश का संस्कृति विभाग इस महत्वाकांक्षी परियोजना को 19.61 करोड़ रुपये से अमलीजामा पहना रहा है। इस सांस्कृतिक केंद्र की सबसे खास पहचान इसका म्यूजियम ब्लॉक है, जहां श्रीराम और निषादराज की अमर कथा चित्रों के माध्यम से जीवंत की जाएगी। यह संग्रहालय उनके आत्मीय संबंधों और सामाजिक समरसता की कहानी बताएगा। म्यूजियम ब्लॉक का ढांचा तैयार है, फिनिशिंग का काम जारी है और प्लास्टर कार्य पूरा हो चुका है। इस परियोजना में लगभग 400 लोगों की क्षमता वाला आधुनिक आॅडिटोरियम भी है, जहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पूरे परिसर में आर्किटेक्चरल व स्ट्रक्चरल कार्य, विद्युत और आंतरिक जल आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि श्रृंगवेरपुर केवल एक ऐतिहासिक स्थल नहीं है, बल्कि त्याग, समर्पण और सामाजिक समरसता की अमर प्रतीक भूमि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रामराज्य की परिकल्पना के अनुरूप इस दिव्य प्रसंग को आधुनिक स्वरूप में जीवंत किया जा रहा है, ताकि नई पीढ़ियां न केवल इस गौरवशाली इतिहास को जानें, बल्कि रामराज्य की मूल भावना न्याय, समरसता और सर्वहित को भी गहराई से समझ सकें।

RELATED ARTICLES

वैलेंटाइन वीक : कपल्स ने एक दूसरे को गले लगाकर मनाया ‘हग डे’

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के छठे दिन युवक-युवतियों ने हग डे को सेलीब्रेट किया, और एक दूसरे से गले मिलकर जीवन भर साथ निभाने का...

‘स्वर्ग से सुंदर’ में धमाल मचाएगी प्रेम सिंह और रक्षा गुप्ता की जोड़ी

शूटिंग 4 फरवरी से शुरू हो गईलखनऊ। प्रेम सिंह और रक्षा गुप्ता की नई भोजपुरी फिल्म 'स्वर्ग से सुंदर' आ रही है, जिसकी शूटिंग...

मार्च में बनेगा शुक्र और चंद्र का दुर्लभ संयोग

कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगालखनऊ। वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर युति बनाकर राजयोग और दुर्लभ संयोग का निर्माण करते हैं, जिसका...

सीता हरि श्याम सांस्कृतिक केंद्र का भूमि पूजन संपन्न

कला दीर्घा अंतर्राष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका लखनऊ। प्रख्यात कलाकार एवं कला दीर्घा अंतर्राष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका के संपादक डॉ. अवधेश मिश्र द्वारा सीता हरि श्याम...

साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 को, नहीं लगेगा सूतक काल

लखनऊ। इस महीने आकाश में एक रोमांचक खगोलीय नजारा दिखने वाला है। 17 फरवरी 2026 को एनुलर सोलर एक्लिप्स यानी 'रिंग आॅफ फायर' सूर्य...

ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

457वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत होली श्राईन इण्टर कॉलेज,...