back to top

शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 254 अंक चढ़ा

मुंबई। शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार तीसरे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स तथा एनएसई निफ्टी दोनों सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बीच दवा, आईटी और वाहन कंपनियों के शेयरों में तेजी से बाजार में मजबूती आई। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 254.03 अंक यानी 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,279.51 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 76.40 अंक यानी 0.51 प्रतिशत मजबूत होकर 15,174.80 अंक पर बंद हुआ। पिछले तीन दिनों में कुल मिलाकर सेंसेक्स में 874.19 अंक यानी 1.73 प्रतिशत की तेजी आ चुकी है जबकि निफ्टी 276.70 यानी 1.85 प्रतिशत मजबूत हुआ है। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में बजाज फाइनेंस रही। इसमें 2.34 प्रतिशत की तेजी आई। इसके अलावा सन फार्मा, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, बजाज ऑटो और इन्फोसिस में भी बढ़त रही।

दूसरी तरफ, जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, उनमें ओएनजीसी, कोटक बैंक, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज और मारुति शामिल हैं। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 लाभ में रहे। खंडवार सूचकांकों में बीएसई धातु, आईटी, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, बुनियादी सामान और उपभोक्ता टिकाऊ सूचकांक 1.82 प्रतिशत तक मजबूत हुए। बिक्री बढऩे से वाहन सूचकांक भी 0.82 प्रतिशत मजबूत हुए। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम (सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैनुफैक्चरर्स) के आंकड़े के अनुसार फरवरी में यात्री वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 17.92 प्रतिशत बढ़कर 2,81,380 वाहन रही।

जिन खंडवार सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई, उनमें तेल एवं गैस, ऊर्जा तथा बिजली शामिल हैं। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख का असर घरेलू बाजारों पर पड़ा है। बांड पर रिटर्न नरम होने से मुद्रास्फीति बढऩे को लेकर चिंता दूर हुई है, इससे अमेरिकी बाजार में तेजी आई, जिसका असर दुनिया भर के बाजारों पर पड़ा है। एशिया में शंघाई बाजार का कंपोजिट इंडेक्स और दक्षिण कोरिया का कोस्पी नुकसान में रहे जबकि हांगकांग और तोक्यो शेयर बाजार में तेजी रही।

भारतीय समयानुसार दोपहर बाद खुले यूरोप के प्रमुख बाजारों में तेजी का रुझान था। इस बीच, वैश्विक कच्चा तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.12 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की मामूली बढ़त के साथ 72.91 पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार, मुद्रा बाजार, बांड और जिंस डेरिवेटिव्स बाजार बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि के मौके पर बंद रहेंगे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...