यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा
लखनऊ। यू पी प्रेस क्लब व उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा 166 वाँ सृजन फागुन और वसंत पर आधारित रहा। विनोद शंकर शुक्ल की अध्यक्षता व योगी योगेश व सुभाष रसिया के संयोजन में अंकुर पाठक ने कुशल संचालन किया। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ व्याकरणविद अरविंद झा उपस्थित थे।
समारोह में इससे पूर्व प्रेस क्लब के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह व यू पी यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने कवियों का स्वागत किया। सृजन के संस्थापक सर्वेश अस्थाना ने बताया कि सृजन की विषय पर आधारित पुस्तकें प्रकाशित की जायेंगी। इस अंक ‘सृजन का वसंत’ का उत्तर प्रदेश साहित्य सभा प्रकाशन करेगी। प्रतिभा श्रीवास्तव की वाणी वंदना से प्रारंभ काव्य समारोह में सच्चिदानंद शलभ जी, श्रीश दीक्षित, रश्मि शरद, नेहा शुभम सक्सेना, रवि कांत पांडे,रवि श्रीवास्तव, डॉ सीमा श्रीवास्तव, दीपक शर्मा, नरेंद्र सिंह, अनिता अरोरा, मधु पाठक माझी, अच्युतानंद, सौरभ जैसवाल, डॉ क्षमा सिंह , शिवम श्रीवास्तव, शकुंतला श्रीवास्तव, शीतल बाजपेई ने फागुन होली और वसंत पर श्रेष्ठ गीत पढ़े। धन्यवाद ज्ञापन डॉ सुभाष रसिया ने किया।





