कलाकारों ने अपनी शानदार सबका मन मोह लिया
लखनऊ। 18वाँ यूपी महोत्सव अब अपने पूरे रंग में दिखाई दे रहा है। आज यूपी महोत्सव के प्रांगण में मकर सक्रांति पर्व का जलवा दिखाईं दिया। भारी भीड़ में पूरे उत्साह का माहौल था। हर आयु के लोग पूरी मस्ती करते हुए दिखे। झूले संग मस्ती फूड जोन पर खूब मस्ती और जबरदस्त खरीदारी हुई। यूपी महोत्सव अपनी इन्हीं खूबियों के कारण सर्वाधिक लोकप्रिय महोत्सव के रूप में जाना जाता है।
प्रगति इवेंट द्वारा आयोजित सांस्कृतिक मंच पर एक से बढ़कर एक कलाकारों ने अपनी शानदार सबका मन मोह लिया। आदित्य अवस्थी, काजल, दिव्या, अनूप यादव, अंसल वर्मा द्वारा गाए गए गाने नीले नीले अंबर पर, कजरा मोहब्बत वाला, आपका नजराना, बिंदिया चमकेगी, अक्सर इस दुनिया में, यहां मैं अजनबी हूं जैसे नगमा ने अद्भुत दृश्य उत्पन्न कर दिया। प्रगति इवेंट का हमेशा यह प्रयास होता है कि नए और उभरते कलाकारों को तथा स्थापित कलाकारों को निशुल्क मंच प्रदान करके कलाकारों को बढ़ावा दिया जाए।
सभी कलाकारों को संस्था के उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एंकरिंग अरविंद सक्सेना और अथर्व तिवारी ने किया।





