back to top

शाही सोमवती अमावस्या पर संतों का शाही स्नान, लाखों ने लगाई गंगा में डुबकी

हरिद्वार। कोविड के बढ़ते प्रकोप के बीच सोमवती अमावस्या के अवसर पर महाकुंभ के दूसरे शाही स्नान के दिन सोमवार को साधु संतों ने हरहर महादेव के उद्घोष के साथ मुख्य स्नान घाट हर की पैड़ी पर असीम आस्था और अपार उत्साह के साथ मोक्षदायिनी गंगा में डुबकी लगाई। अमृत कलश से छलकी बूंदों का पुण्य कमाने के लिए देश के कोने कोने से उमड़े श्रद्धालुओं ने भी यहां शहर के अन्य घाटों पर गंगा में डुबकी लगाई और कुंभ स्नान का लाभ लिया।

महाकुंभ मेला प्रशासन ने दावा किया कि हरिदवार से लेकर देवप्रयाग तक पूरे मेला क्षेत्र में अब तक 20 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर लिया है। शाही स्नान के दौरान महाकुंभ मेले की व्यवस्था की निगरानी करने पहुंचे प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र में सुचारू ढंग से स्नान चल रहा है।

उन्होंने बताया कि हर की पैड़ी पर अखाडों से जुड़े साधु संत शाही स्नान कर रहे हैं जबकि अन्य घाटों पर आम श्रद्धालुओं का स्नान जारी है। सबसे पहले श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े के साधु संत और नागा संन्यासी अपने पीठाधीश्वर कैलाशानंद गिरी महाराज की अगुवाई में स्नान के लिए हर की पैड़ी ब्रहमकुंड पहुंचे। कैलाशानंद गिरी महाराज ने सबसे पहले गंगा पूजन किया और अखाड़े के इष्ट देव कार्तिकेय भगवान की डोली को गंगा स्नान कराया। इसके बाद अखाड़े के अन्य साधु संतों ने गंगा में डुबकी लगाई।

निरंजनी अखाड़े के साथ ही आनंद अखाड़ा के संतों ने अपने आचार्य बालकानंद गिरी के साथ गंगा स्नान किया और अपने इष्टदेवों के साथ नदी में डुबकी लगाई। महाकुंभ में भाग लेने के लिए पहली बार हरिद्वार पहुंचे पूर्व नेपाल नरेश राजा ज्ञानेंद्र बीर बिक्रम शाह ने भी निरंजनी अखाड़े के साथ ब्रह्म कुंड में शाही स्नान किया। इसके बाद शाही स्नान के क्रम में जूना अखाड़ा के हजारों साधुसंत और नागा संन्यासी अपने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद महाराज, अखाड़े के अध्यक्ष महंत हरि गिरी सहित अन्य महंतों के नेतृत्व में गंगा स्नान के लिए पहुंचे।

जूना अखाड़े ने सबसे पहले अपने इष्टदेव भगवान दत्तात्रेय की पालकी को स्नान कराया। इष्टदेव के स्नान करते हुए हजारों नागा हरहर महादेव का जय गोष करते हुए गंगा में कूद पड़े।मोक्ष की कामना में गंगा की अविरल धारा में स्नान करते नागाओं का उत्साह देखते ही बनता था। जूना अखाड़े के साथ अग्नि, आवाहन के नागा साधुओं और संतो ने भी स्नान किया। इसके अलावा, हरिद्वार महाकुंभ में पहली बार किन्नर अखाड़े ने भी शाही स्नान किया। किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी मणि त्रिपाठी की अगुवाई में सैकड़ों किन्नर संत ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए हरकी पैड़ी पहुंचे और शाही स्नान किया।

हालांकि, इसी बीच महामंडलेश्वर लक्ष्मीमणि त्रिपाठी अचानक बेहोश हो गईं जिसके बाद उन्हें एम्बुलेंस से एक निजी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद महा निर्वाणी अखाड़े व अटल अखाड़े के साधु संत बैंड बाजे के साथ निर्वाणी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर विशोकानंद महाराज की अगुवाई में हरकी पैड़ी पहुंचे। भगवान सूर्य की पालकी को स्नान कराने के बाद अखाड़ों के संतों ने गंगा स्नान किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र साधु संतों के रंग में डूबा नजर आया। शाही स्नान के लिए जाते साधु संतों पर उत्तराखंड सरकार की ओर से हैलीकॉप्टर से लगातार पुष्पवर्षा की जाती रही जिससे वातावरण दिव्य बन गया।

इससे पहले, सुबह सात बजे मेला प्रशासन ने मुख्य स्नान घाट हर की पैडी ब्रहमकुंड को पूरा खाली करा लिया जिससे पूरे दिन यहां सभी 13 अखाडों से जुडे साधु संत शाही स्नान कर सकें। इसके अलावा, हर की पैडी के पास मालवीय घाट भी सोमवार रात तक साधु संतों के शाही स्नान के लिए आरक्षित रहेगा। सुरक्षा की दृष्टि से 20 हज़ार से भी अधिक पुलिस बलों के जवान और बम निरोधक दस्ते मेला क्षेत्र में तैनात किए गए हैं।

कोविड के बढते प्रकोप के बीच हो रहे महाकुंभ शाही स्नान के दौरान आने जाने वाले लोगों को पुलिस के जवान मास्क बांटते और सावधानी बरतने की सलाह देते नजर आए। हर की पैड़ी तथा अन्य घाटों पर महाकुंभ मेला प्रशासन ने सैनिटाइजर की मशीनें लगाई हैं। कोविड 19 के कारण एक माह की अवधि के लिए सीमित कर दिए गए महाकुंभ का यह दूसरा शाही स्नान है। इससे पहले एक मार्च को महाशिवरात्रि के मौके पर महाकुंभ का पहला शाही स्नान पड़ा था।

RELATED ARTICLES

‘राजनीतिक अपरिपक्वता और हताशा का खतरनाक मेल घातक बनता जा रहा है’: अशोक चौधरी

पटना। जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना उन...

राजग की बढ़त के बीच मुख्यमंत्री आवास के बाहर लगा पोस्टर, टाइगर अभी ज़िंदा है’

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना शुक्रवार को सुबह शुरु हुई जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शुरुआती...

NDA बंपर जीत की ओर, महागठबंधन से CM फेस रहे तेजस्वी यादव पीछे

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने बहुमत के आंकड़े 122 को पार कर 172 से अधिक सीट पर बढ़त बना ली है,गठबंधन करीब 49 सीट...

‘राजनीतिक अपरिपक्वता और हताशा का खतरनाक मेल घातक बनता जा रहा है’: अशोक चौधरी

पटना। जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना उन...

राजग की बढ़त के बीच मुख्यमंत्री आवास के बाहर लगा पोस्टर, टाइगर अभी ज़िंदा है’

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना शुक्रवार को सुबह शुरु हुई जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शुरुआती...

NDA बंपर जीत की ओर, महागठबंधन से CM फेस रहे तेजस्वी यादव पीछे

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने बहुमत के आंकड़े 122 को पार कर 172 से अधिक सीट पर बढ़त बना ली है,गठबंधन करीब 49 सीट...

उत्तराखंड महोत्सव : गीत-संगीत व लोकनृत्य से सजा गोमती तट

10 दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव पंचम दिवसलखनऊ। महोत्सव के पंचम दिवस अपार भीड़, लगभग 150 स्टॉल सब फुल, उनमें मिल रहे विविध हस्तशिल्प उत्पाद, अन्य...

लखनऊ जू : बंदरों को गुड़, हिरण को लहसुन और पक्षी पीएंगे दाल

वन्यजीवों को सर्दी से बचाने के लिए किये जा रहे विशेष इंतजाम लखनऊ। सर्दी का मौसम शुरू होते ही प्राणि उद्यान में वन्यजीवों के रहन-सहन...

पूजा-अर्चना के साथ लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव का शुभारंभ

कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कियालखनऊ। अवध बिहार योजना अवध शिल्प ग्राम (खुला क्षेत्र) लखनऊ उत्तर प्रदेश में लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव का शुभारंभ...