शूटिंग 4 फरवरी से शुरू हो गई
लखनऊ। प्रेम सिंह और रक्षा गुप्ता की नई भोजपुरी फिल्म ‘स्वर्ग से सुंदर’ आ रही है, जिसकी शूटिंग 4 फरवरी से शुरू हो गई है। इस फिल्म में ऐसी पारिवारिक और भावनात्मक कहानी दिखाई जाएगी, जो दर्शकों के दिलों को छू जाएगी। फिल्म को विजय यादव ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। जबकि कहानी अरविंद तिवारी ने लिखी है। ‘स्वर्ग से सुंदर’ को लेकर फिल्म की पूरी टीम बेहद एक्साइटेड है और पूरे जोश के साथ शूटिंग में जुट गई है। शूटिंग लोकेशन से तस्वीरें भी सामने आई हैं। ‘स्वर्ग से सुंदर’ की कास्ट की बात करें, तो इसमें प्रेम सिंह और रक्षा गुप्ता के अलावा अनिता रावत, रजनीश झा जी, मनोज द्विवेदी, भानु पांडे, चाहत राज, पूर्वी, लकीम अंसारी सहित कई अन्य कलाकार नजर आएंगे। सभी कलाकार अपने-अपने किरदारों को लेकर बेहद उत्साहित हैं और फिल्म को यादगार बनाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म से जुड़े लोगों का मानना है कि ‘स्वर्ग से सुंदर’ एक ऐसी कहानी लेकर आ रही है, जो दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ एक सकारात्मक संदेश भी देगी। मजबूत निर्देशन, भावनात्मक कहानी, दमदार एक्टिंग और म्यूजिक के साथ यह फिल्म आने वाले समय में दर्शकों के बीच खास पहचान बना सकती है। भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों को अब इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार रहेगा। एक्टर प्रेम सिंह की बात करें, तो वह भोजपुरी सिनेमा में सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए ही नहीं, बल्कि आवाज के लिए भी मशहूर हैं। वह एक भोजपुरी सिंगर भी हैं। उन्होंने कई हिट गाने और हिट भोजपुरी फिल्में दी हैं, जिनमें ‘मेरा पति मेरा देवता है’, ‘अजनबी’, ‘पंगेबाज’ और ‘हमरे भौजी की बहनिया।’ वहीं, रक्षा गुप्ता भी भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं और कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। इनमें ‘कमांडो अर्जुन’, ‘राऊडी इंस्पेक्टर’, ‘शंखनाद’ और ‘डोली सजा के रखना’ जैसे नाम शामिल हैं।





