back to top

महामारी की वजह से निजी अस्पतालों का परिचालन लाभ 40 प्रतिशत घटेगा : रिपोर्ट

मुंबई। कोरोना महामारी की वजह से चालू वित्त वर्ष में निजी क्षेत्र के अस्पतालों के परिचालन लाभ में करीब 40 प्रतिशत की गिरावट आएगी। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि महामारी की वजह से अस्पतालों की बिलिंग में जबर्दस्त गिरावट आई है। महामारी की वजह से लोग अस्पताल जाने से कतरा रहे हैं। वे अत्यंत आवश्यक होने पर ही अस्पताल जा रहे हैं।

क्रिसिल की मंगलवार को जारी रिपोर्ट में हालांकि कहा गया है कि बड़ी संख्या में महामारी के मामलों की वजह से इन अस्पतालों को 15 से 20 प्रतिशत का अतिरिक्त राजस्व मिल सकता है। हालांकि, ऐसे मामलों में मार्जिन काफी कम रहेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि लॉकडाउन और यात्रा अंकुशों में ढील के बाद जुलाई से अस्पतालों में आने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में अस्पतालों में बिस्तरों की मांग कोविड-पूर्व के स्तर 65 से 70 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी।

क्रिसिल ने कहा कि इसके साथ महामारी के इलाज से होने वाली आमदनी के जरिए चालू वित्त वर्ष में अस्पतालों के राजस्व में कुल गिरावट 16 से 18 प्रतिशत रहेगी। इससे पिछले दो वित्त वर्ष के दौरान निजी अस्पतालों के राजस्व में सालाना 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। मार्च के अंतिम सप्ताह में लॉकडाउन के बाद से अस्पतालों का संकट शुरू हो गया। लोगों ने नियमित परामर्श के लिए अस्पताल जाना बंद कर दिया।

इसके अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी इलेक्टिव सर्जरी को भी टाल दिया। यह किसी भी अस्पताल की कमाई का सबसे आकर्षक जरिया होती है। विशेषरूप से अंग प्रत्यारोपण सर्जरी से अस्पतालों को काफी राजस्व मिलता है। क्रिसिल ने कहा कि सर्जरी में कमी, मुनाफे वाले चिकित्सा पर्यटन कारोबार में कमी और लागत में बढ़ोतरी की वजह से चालू वित्त वर्ष में निजी अस्पतालों के परिचालन लाभ में 35 से 40 प्रतिशत की गिरावट आएगी।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...