back to top

अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिये गठित ट्रस्ट का कार्यालय जल्द होगा लखनऊ में तैयार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड अयोध्या में पांच एकड़ में मस्जिद निर्माण के संबंध में गठित ट्रस्ट के कामकाज के लिये राजधानी में एक कार्यालय बनाने की प्रक्रिया में जुटा है ।

ट्रस्ट के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन (आईआईसीएफ) ट्रस्ट का कार्यालय 10 से 12 दिन में काम करने लगेगा ।

आईआईसीएफ के सचिव अतहर हुसैन ने बताया, “ट्रस्ट का गठन हो गया है, नियमों के अनुसार हमने पैन कार्ड के लिये आवेदन कर दिया है और उसके आने का इंतजार कर रहे है। इसके बाद हम ऑनलाइन बैठक कर बैंक खाता खोलने के लिये प्रस्ताव पास करेंगे।”

उन्होंने बताया, “हमलोगों ने पिछले माह ऑनलाइन तरीके से बैठक की थी, हम लोगों ने कार्यालय के लिये जगह तलाश ली है और उसकी साफ-सफाई और रंग रोगन का काम चल रहा है । यह काम 10 से 12 दिन में पूरा हो जायेगा और इसके बाद कार्यालय से काम शुरू हो जायेगा।”

राज्य सरकार ने उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर मस्जिद निर्माण के लिये पांच एकड़ जमीन अयोध्या के धन्नीपुर गांव में आवंटित की है। आईआईसीएफ, मस्जिद निर्माण, इंडो इस्लामिक सेंटर, पुस्तकालय और अस्पताल बनाने में इस जमीन का इस्तेमाल करेगा।

ट्रस्ट के एक सदस्य ने बताया, “अयोध्या के जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने मस्जिद के लिये ट्रस्ट के सदस्यों को जमीन का कब्जा दे दिया है। हमें जमीन के राजस्व अभिलेख की प्रमाणित प्रतिलिपि मिल गयी है।”

धन्नीपुर गांव के निवासी मस्जिद बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। गांव के मोहम्मद इजहार ने कहा ,”यह अच्छी बात है कि जमीन यहां मिली है। हम लोग बहुत खुश है और उम्मीद करते है कि काम जल्द शुरू होगा। हमें उम्मीद है कि अब हमारे गांव का विकास होगा।”

गांव के रहने वाले मोहम्मद इमरान ने भी अपनी खुशी कुछ इसी तरह से जाहिर की। इस ट्रस्ट में 15 सदस्य होंगे, जिसमें नौ के नामों की घोषणा हो गयी है शेष नामों की भी घोषणा जल्द हो जाएगी।

ट्रस्ट के एक सदस्य ने बताया कि जल्द ही ट्रस्ट के छह अन्य सदस्यों का चयन हो जायेगा। ट्रस्ट का सचिव इसका आधिकारिक प्रवक्ता होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन किया था। इस कार्यक्रम का आयोजन श्री रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने किया था।

RELATED ARTICLES

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा खेल अवसंरचना का विस्तार,मल्टीपरपज़ हॉल और एथलेटिक्स ट्रैक से लैस होंगे सभी विकास...

ईरान के अगले सर्वोच्च नेता की चयन प्रक्रिया में अमेरिका को शामिल करें : ट्रंप

दुबई।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्चा नेता के चयन की प्रक्रिया में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए।ट्रंप...

ट्रंप ने आलोचनाओं के बाद गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटाया

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आलोचनाओं के बीच बृहस्पतिवार को गृह मंत्री क्रिस्टी नोएम को पद से हटा दिया। नोएम की मंत्रालय...

आज भारत की विदेश नीति समझौतावादी व्यक्ति के शोषण का परिणाम है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज...

अभिषेक शर्मा की लगातार फ्लॉप बल्लेबाजी पर उठे सवाल, प्रशंसकों और दिग्गजों ने की तीखी आलोचना

अहमदाबाद। अभिषेक शर्मा की खराब फार्म को लेकर जताई जा रही चिंता अब खुलकर आलोचना में बदल गई है, लेकिन इसके बावजूद पूरी...

प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें आस्कर समारोह में प्रस्तोता के तौर पर मंच पर आएंगी नजर

लॉस एंजिलिस (अमेरिका)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में प्रस्तोता के रूप में मंच पर नजर आएंगी। आयोजकों ने शुक्रवार को यह...