back to top

भारत में उपचाराधीन कोविड-19 मरीजों की संख्या घटकर तीन लाख के करीब आई

नई दिल्ली। भारत में उपचाराधीन कोविड-19 मरीजों की संख्या में और कमी आई है और अब 3.05 लाख संक्रमित ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है जो देश में संक्रमित हुए कुल मरीजों का महज 3.04 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने रेखांकित किया कि रोजाना ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में वृद्धि और प्रतिदिन मृतक संख्या में कमी की वजह से उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आई है। मंत्रालय ने बताया कि गत 24 घंटे में 29,690 मरीज ठीक हुए हैं जो संक्रमण के नए मामलों से अधिक है और इसकी वजह से कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,407 मरीजों की कमी आई है।

मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र, केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक सहित 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं, जहां पर कुल 66 प्रतिशत उपचाराधीन मरीज हैं। मंत्रालय ने बताया कि गत 24 घंटे में 26,624 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। मंत्रालय ने रेखांकित किया कि लगातार पिछले 21 दिन से नए मामलों की संख्या 40 हजार से नीचे रही है जबकि मरीजों के ठीक होने की दर करीब 96 प्रतिशत है यानी अबतक 95,80,402 मरीज ठीक हुए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के नए मामलों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक होने की वजह से संक्रमण मुक्त होने की दर में सुधार आया है और यह 95.51 प्रतिशत तक पहुंच गई है। आंकड़ों के मुताबिक गत 24 घंटे में ठीक होने वाले मरीजों में 74.68 प्रतिशत लोग 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के हैं।

इसके मुताबिक केरल में सबसे अधिक 4,749 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं जबकि महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल क्रमश: 3,119 और 2,717 मरीजों के ठीक होने के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। मंत्रालय ने बताया कि 76.62 प्रतिशत नए मामले 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक सीमित हैं जिनमें केरल में सबसे अधिक 6,293 संक्रमित मिले हैं जबकि महाराष्ट्र में 3,940 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

मंत्रालय ने बताया कि गत 24 घंटे में कोविड-19 से 341 लोगों की मौत हुई जिनमें से 81.23 मौतें 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हुई है। आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में सबसे अधिक 74 लोगों की मौत हुई है जबकि पश्चिम बंगाल और दिल्ली में क्रमश: 43 व 32 लोगों की जान गत 24 घंटे में कोविड-19 की वजह से गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक गत 24 घंटे में 26,624 नए मामले आने के साथ देश में अबतक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,00,31,223 हो गई है। इस अवधि में 341 और मौतों के साथ अबतक कोविड-19 महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1,45,477 हो गई है।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...