back to top

देश में संक्रमितों का आंकड़ा 56 हज़ार के पार, मरने वालों की संख्या 1,886 हुई

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 1,886 और संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 56,342 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 103 लोगों की मौत हुई है और संक्रमण के 3,390 नए मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि देश में 37,916 मरीजों का उपचार हो रहा है जबकि 16,539 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, अब तक करीब 29.35 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों में 111 विदेशी नागरिक शामिल हैं। गुरुवार सुबह से अब तक हुई 103 मौतों में से महाराष्ट्र में 43, गुजरात में 29, मध्य प्रदेश में आठ, पश्चिम बंगाल में सात और राजस्थान में पांच लोगों की मौत हुई।

वहीं तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में दो-दो तथा बिहार, दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब एवं जम्मू-कश्मीर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। देश भर में कुल 1,886 मौतों में से महाराष्ट्र में 694, गुजरात में 425, मध्य प्रदेश में 193, पश्चिम बंगाल में 151, राजस्थान में 97, दिल्ली में 66, उत्तर प्रदेश में 62 और आंध्र प्रदेश में 38 लोगों की मौत हुई। तमिलनाडु में 37, कर्नाटक में 30, तेलंगाना में 29, पंजाब में 28, जम्मू-कश्मीर में नौ, हरियाणा में सात, बिहार में पांच और केरल में चार लोगों की मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 से झारखंड में तीन, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में दो-दो लोगों की मौत हुई। मेघालय, चंडीगढ़, असम और उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। मंत्रालय द्वारा सुबह में जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 17,974 लोग संक्रमित हुए हैं। इसके बाद गुजरात में 7,012, दिल्ली में 5,980, तमिलनाडु में 5,409, राजस्थान में 3,427, मध्य प्रदेश में 3,252 और उत्तर प्रदेश में 3,071 लोग संक्रमित हैं।

आंध प्रदेश में 1,847, पंजाब में 1,644, पश्चिम बंगाल में 1,548, तेलंगाना में 1,123, जम्मू-कश्मीर में 793, कर्नाटक में 705, हरियाणा में 625, बिहार में 550, केरल में 503, ओडिशा में 219, चंडीगढ़ में 135, झारखंड में 132 संक्रमण के मामले हैं। त्रिपुरा में संक्रमण के 65, उत्तराखंड में 61, छत्तीसगढ़ में 59, असम में 54, हिमाचल प्रदेश में 46 और लद्दाख में 42, अंडमान-निकोबार द्वीप में 33 मामले हैं।

मेघालय में 12, पुडुचेरी में नौ, गोवा में सात, मणिपुर में दो, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश तथा दादर और नगर हवेली में एक-एक मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने कहा कि यह आंकड़ें आईसीएमआर (भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद) से मिलाए जा रहे हैं। वहीं राज्यवार आंकड़ों का मिलान और पुष्टि होना अभी बाकी है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ सुपर जाइंट्स का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से,पंत पर रहेगा दबाव

लखनऊ। लखनऊ सुपर जाइंट्स बुधवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरूआत करेगी तो कप्तान ज्षभ पंत पर...

नालंदा के शीतला माता मंदिर में भीषण भगदड़… 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत, भारी कुप्रबंधन के आरोप

बिहार शरीफ। बिहार के नालंदा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ मंगलवार की सुबह एक प्रसिद्ध मंदिर में मची भगदड़ ने...

नया आयकर कानून एवं कई बजटीय प्रावधान एक अप्रैल से होंगे लागू,एफएंडओ सौदों पर एसटीटी बढ़ेगा

नयी दिल्ली। नए आयकर कानून और अन्य बजटीय प्रावधान एक अप्रैल से लागू होंगे। इन बजटीय प्रावधान में वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) व्यापार पर...

लखनऊ सुपर जाइंट्स का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से,पंत पर रहेगा दबाव

लखनऊ। लखनऊ सुपर जाइंट्स बुधवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरूआत करेगी तो कप्तान ज्षभ पंत पर...

नालंदा के शीतला माता मंदिर में भीषण भगदड़… 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत, भारी कुप्रबंधन के आरोप

बिहार शरीफ। बिहार के नालंदा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ मंगलवार की सुबह एक प्रसिद्ध मंदिर में मची भगदड़ ने...

नया आयकर कानून एवं कई बजटीय प्रावधान एक अप्रैल से होंगे लागू,एफएंडओ सौदों पर एसटीटी बढ़ेगा

नयी दिल्ली। नए आयकर कानून और अन्य बजटीय प्रावधान एक अप्रैल से लागू होंगे। इन बजटीय प्रावधान में वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) व्यापार पर...

पावरप्ले में मैच का रुख तय करने की रणनीति रही सफल: वैभव सूर्यवंशी

गुवाहाटी। राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का श्रेय पावरप्ले में मैच को नियंत्रित...

पावरप्ले में ही मैच का रूख तय करने की योजना कारगर रही: सूर्यवंशी

गुवाहाटी। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को 47 गेंद शेष रहते आठ विकेट से बड़ी जीत दिलाने वाले युवा...

डंकिन के साथ ‘फ्रेंचाइजी’ समझौता नहीं बढ़ाएगी जुबिलेंट फूडवर्क्स

नयी दिल्ली। देश की प्रमुख क्विक सर्विस रेस्तरां श्रृंखला संचालक जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड (जेएफएल) ने अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कॉफी एवं डोनट कंपनी डंकिन के साथ...