back to top

भारत में कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 85 लाख से अधिक हुई

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 85 लाख से अधिक हो गई है। इनमें से ठीक हो चुके लोगों की तादाद बढ़कर 78,68,968 होने के साथ ही संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 92.49 पर पहुंच गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों में रविवार को यह जानकारी दी गई। सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार एक दिन में संक्रमण के 45,674 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 85,07,754 हो गई है।

इसके अलावा 559 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद बढ़कर 1,26,121 हो गई है। भारत में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार उपचाराधीन रोगियों की संख्या लगातार 10वें दिन छह लाख से कम रही। आंकड़ों में कहा गया है कि देश में फिलहाल उपचाराधीन रोगियों की संख्या 5,12,665 है जो संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या का 6.03 प्रतिशत है।

मंत्रालय के अनुसार, भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख से अधिक हो गई थी। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में सात नवंबर तक कुल 11,77,36,791 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इनमें शनिवार को किए गए 11,94,487 परीक्षण भी शामिल हैं।

आंकड़ों के अनुसार, देश में एक दिन में 559 और लोगों की मौत हुई, जिनमें से महाराष्ट्र में 150, दिल्ली में 79, पश्चिम बंगाल में 58, केरल में 28, उत्तर प्रदेश तथा तमिलनाडु में 25-25 और छत्तीगढ़ तथा कर्नाटक में 22-22 रोगियों की जान चली गई है। मंत्रालय ने बताया कि देशभर में अब तक कुल 1,26,121 रोगियों की मौत हो चुकी है, जिनमें से महाराष्ट्र में 45,115, कर्नाटक में 11,369, तमिलनाडु में 11,324, पश्चिम बंगाल में 7,235, उत्तर प्रदेश में 7,180, दिल्ली में 6,912, आंध्र प्रदेश में 6,779, पंजाब में 4,310 और गुजरात में 3,753 लोगों की मौत हुई है।

मंत्रालय ने कहा है कि 70 प्रतिशत से अधिक रोगियों की मौत कोविड-19 के साथ-साथ अन्य रोगों से जूझने के चलते हुई। मंत्रालय की वेबसाइट पर कहा गया है, इन आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...