back to top

उपन्यास ‘अंधेरे से उजाले की ओर’ का हुआ विमोचन

उपन्यास में लेखक ने परिस्थितियों को बड़े ही सूक्ष्म तरीके से दर्शाया है : प्रो.हरी शंकर मिश्र
लखनऊ। शतरंग प्रकाशन द्वारा प्रकाशित वरिष्ठ कथाकार महेश शर्मा के उपन्यास अंधेरे से उजाले की ओर का विमोचन प्रेस क्लब सभागार में किया गया है। इस अवसर पर वरिष्ठ कथाकार डॉ. मंजु शुक्ला ने उपन्यास की विवेचना प्रस्तुत करते हुए लेखक की कल्पना शक्ति और रोचक वर्णन के लिए प्रशंसा की। लेखक महेश शर्मा के उपन्यास अंधेरे से उजाले की ओर की पृष्ठभूमि, मध्यकाल में समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव और ऊंच नीच की कुप्रथा तथा वर्तमान मे हो रहे सुखद परिवर्तन को लेकर उपन्यास का कथानक रचा है जो प्रशंसनीय है। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अमिता दुबे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि लेखक महेश शर्मा ने अपनी प्रखर लेखनी से जनमानस को दिशा देने का सत्कार्य किया। मुक्तिनाथ झा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि लेखक महेश शर्मा ने उपन्यास के माध्यम से यह संदेश दिया है की हम सभी को पूर्वाग्रह छोड़ कर एक नए समरसता पूर्ण समाज की रचना मे जुट जाना चाहिए और वर्तमान मे समाज में ऐसे प्रयास हो भी रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो.हरीशंकर मिश्र ने कहा कि उपन्यास में लेखक ने समाज के रिश्तों, कर्तव्यों, परंपराओं और परिस्थितियों को बड़े ही सूक्ष्म तरीके से दर्शाया है, जिससे पाठक समाज के भीतर के मानसिक और नैतिक विवादों से भी परिचित हो पाता है। महेश शर्मा ने जब कथा के रूप में अंधेरे से उजाले की ओर को लिखा और हंस में प्रकाशन के बाद समाज को तोडने वाली शक्तियां लेखक के पीछे लामबंद हुई पर लेखक ने दृढ़ता के साथ समाज में व्याप्त प्रेम और सब के प्रति अनुराग की भावना का पुष्ट किया।कार्यक्रम में लेखक महेश शर्मा ने उपन्यास अंधेरे से उजाले की ओर की प्रेरणा के संस्मरण सुनाए और डॉ. गौरव शर्मा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।, शिव शरण सिंह, संदीप कुमार ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र अग्निहोत्री ने किया।

RELATED ARTICLES

गणेश उत्सव : बप्पा के स्वागत के लिए इको फ्रेंडली मूर्तियों की मांग ज्यादा

गणेश उत्सव 14 सितंबर से शुरू हो रहा है लखनऊ। गणेशोत्सव को लेकर राजधानी लखनऊ में बप्पा की मनमोहक मूर्तियों से बाजार पूरी तरह से...

आज लखनऊ में होगा साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 का शुभारंभ 20 सितंबर तक लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित हो रहा गोमती पुस्तक महोत्सव लखनऊ। कवियों, कहानीकारों और...

विवेकानंद के विचारों से युवाओं को राष्ट्र निर्माण का संदेश

लखनऊ। विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट आॅफ पेलियोसाइंसेज, 53 यूनिवर्सिटी रोड, बाबूगंज, हसनगंज, लखनऊ में राष्ट्र सेविका समिति...

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

जम्मू कश्मीर के डोडा में जंगल से जैश से जुड़े आतंकवादी का शव बरामद

जम्मू । जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में पर्वतीय क्षेत्र से प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी का शव बरामद...

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग दिल्ली पहुंचे

नयी दिल्ली।  चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली...

दक्षिणी लेबनान में इज़राइली धमाकों से उठता धुआं, गांव खाली कर दूर से तबाही देख रहे लोग

हनियाह (दक्षिणी लेबनान)। दक्षिणी लेबनान के मंसूरी गांव में इज़राइल द्वारा किए जा रहे नियंत्रित धमाकों से उठते धुएं ने पूरे इलाके को दहशत में...