back to top

प्रियंका के लखनऊ में बसने की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के लखनऊ में स्थाई तौर पर रहने की संभावनाओं को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। प्रियंका को दिल्ली में आवंटित सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस मिलने के बाद उनके लखनऊ में स्थाई तौर पर रहने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसे लेकर पार्टी के नेता और कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं तथा उन्हें उम्मीद है कि इससे विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के अभियान को और तेजी मिलेगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने इस बारे में भाषा को बताया कि प्रियंका का लखनऊ में रहने का कार्यक्रम करीब छह महीने पहले ही तय हो गया था। अब दिवंगत कांग्रेस नेता शीला कौल का लखनऊ के गोखले मार्ग स्थित आवास प्रियंका का नया आशियाना होगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश के गरीबों, मजदूरों, मजलूमों, छात्रों और नौजवानों की नई आस बन चुकी प्रियंका की लोकप्रियता से घबराकर उन्हें दिल्ली स्थित बंगला खाली करने का नोटिस दिया है। ऐसा कर भाजपा ने अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है। अब प्रियंका लखनऊ में रहकर प्रदेश की भाजपा सरकार से सीधी टक्कर लेंगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रियंका के लखनऊ आने की चर्चा से पार्टी कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है, वहीं विरोधियों में बेचैनी पैदा हो गई है।

उन्होंने कहा कि प्रियंका के लखनऊ में बसने से उत्तर प्रदेश में सरकार और सही मायनों में विपक्ष का फर्ज निभा रही एकमात्र पार्टी यानी कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर होगी। प्रदेश सरकार की हर नाकामी पर उसे घेरने के लिए कांग्रेस को अब प्रियंका का बेहतर मार्गदर्शन मिल सकेगा। प्रियंका लखनऊ में रहने के लिए कब आएंगी, इस बारे में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि वह इसी महीने लखनऊ में आकर बस सकती हैं।

इस बीच, प्रियंका के लखनऊ में ठहरने के लिए कौल हाउस के रंग रोगन और मामूली मरम्मत का काम पूरा किया जा चुका है। कांग्रेस के प्रदेश मीडिया संयोजक ललन कुमार ने बताया कि कौल हाउस में मरम्मत का कोई काम हाल फिलहाल नहीं हुआ है। प्रियंका जब पिछले साल यहां ठहरी थीं, उससे पहले ही उसका मरम्मत इत्यादि का काम पूरा हो चुका था। उन्होंने कहा कि अगर प्रियंका को नोटिस नहीं भी मिलता तो भी वह लखनऊ में आकर रहतीं। वह उत्तर प्रदेश में अब महीने के 20-22 दिन रहा करेंगी। यह बात छह महीने पहले ही तय हो गई थी।

कुमार ने बताया कि यह भी तय किया गया है कि प्रियंका पूरे राज्य का व्यापक दौरा करेंगी और सारा कामकाज लखनऊ से संभालेंगी। पिछले लोकसभा चुनाव से ऐन पहले पार्टी महासचिव बनाई गईं प्रियंका को जब उत्तर प्रदेश का प्रभार सौंपा गया था, तब तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि प्रियंका को तीन-चार महीने के लिए नहीं, बल्कि दीर्घकालिक योजना के तहत जिम्मेदारी दी गई है।

गौरतलब है कि कौल हाउस राजधानी लखनऊ के प्राग नारायण मार्ग स्थित बेहद पॉश इलाके में है। यह आलीशान बंगला कांग्रेस की दिवंगत नेता शीला कौल का है। शीला प्रियंका की दादी इंदिरा गांधी की मामी थीं। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने प्रियंका का नई दिल्ली के लोधी एस्टेट स्थित सरकारी आवास का आवंटन बुधवार को रद्द कर दिया था। मंत्रालय द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि प्रियंका को यह बंगला स्पेशल प्रोटक्शन ग्रुप (एसपीजी) की सुरक्षा मिलने के कारण आवंटित हुआ था।

अब यह सुरक्षा वापस ले लिए जाने की वजह से वह इस बंगले में रहने की हकदार नहीं रह गई हैं, लिहाजा उनका आवंटन रद्द किया गया है। प्रियंका को लोधी एस्टेट स्थित बंगला संख्या 35 का आवंटन 21 फरवरी 1997 को किया गया था। उस वक्त उन्हें एसपीजी की सुरक्षा मिली हुई थी।

RELATED ARTICLES

PM मोदी ने पश्चिम बंगाल में 3,250 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत की

मालदा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के बीच ‘कनेक्टिविटी’ को मजबूत बनाने तथा विकास को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को...

फिल्म दृश्यम 3 के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर जादू बिखेरने को तैयार हैं श्रिया सरन

मुंबई । फिल्म ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ में अपनी सादगी और बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री श्रिया सरन इन दिनों...

एचडीएफसी बैंक का मुनाफा तीसरी तिमाही में 12 प्रतिशत बढ़ा

मुंबई। निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 12.17...

हर्षण और सर्वार्थ सिद्धि योग में मौनी अमावस्या आज

मौनी अमावस्या आज, स्नान-दान का विशेष महत्व लखनऊ। माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या मौनी अमावस्या या माघ अमावस्या के रूप में मनाई जाती...

उत्तरायणी कौथिग : नृत्य नाटिका देख अभिभूत हुआ जनमानस

रजत जयंती वर्ष के मेले का चतुर्थ दिवसलखनऊ। पर्वतीय महापरिषद लखनऊ द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौथिग के चतुर्थ दिवस की बेला पर आगंतुकों से खचाखच...

लखनऊ के पांच कलाकारों की कृतियां अंतरराष्ट्रीय प्रिंट बिनाले में प्रदर्शित

राष्ट्रीय ललित कला अकादमी द्वारा आयोजितलखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ सदैव से कला की एक समृद्ध और सशक्त परंपरा की वाहक रही है, जिसकी...

आयी रे बसंत बहार कुहुक बोले कोयलिया…

लोक चौपाल में बसन्त का स्वागत, गोमती तट पर उड़ी रंग-बिरंगी पतंगें लखनऊ। बसन्त के स्वागतार्थ लोक संस्कृति शोध संस्थान की 82वीं लोक चौपाल शनिवार...

जीवन में संतुलन, सुख-शांति व समृद्धि के लिए तुलादान का पुण्य लाभ

तुला को संतुलन, न्याय और विश्वास का प्रतीक माना जाता हैलखनऊ। माघ मास में गंगा-यमुना सहित देश की विभिन्न पवित्र नदियों के तटों और...

धूमधाम से मना भगवान ऋषभदेव का मोक्ष कल्याणक महोत्सव

गोमती नगर विशाल खंड स्थित जैन मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विशाल खंड स्थित जैन मंदिर में प्रथम तीर्थंकर देवाधिदेव 1008 भगवान श्री ऋषभदेव का मोक्ष...