back to top

नए कृषि कानून से गरीब किसान खत्म होंगे और मुठठी भर लोग लाभान्वित होंगे : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को नए कृषि कानूनों को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा पर जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भगवा पार्टी गरीब किसानों की कीमत पर मुट्ठी भर लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है।

सपा अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, भाजपा का यह कैसा फैसला है कि गरीब किसान खत्म हो जाएं और मुट्ठी भर लोग लाभान्वित हों। विधान परिषद चुनावों में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान उपस्थित अखिलेश पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी अहमद हसन और राजेंद्र चौधरी की जीत का भरोसा जताया।

नए कृषि कानूनों की जरूरत पर सवाल उठाते हुए सपा प्रमुख ने कहा, ‘किसानों के लिए काला कानून लाया गया, ऐसा कानून जिनसे कुछ लोगों को फायदा होगा लेकिन आम किसान को नहीं। इस कानून से बाजार का नियंत्रणकुछ लोगों के हाथों में चला जाएगा।’ उन्होंने आरोप लगाया कि इन नए कृषि कानूनों से किसानों की फसल और इसके उत्पादों पर नियंत्रण भी अन्य लोगों के हाथों में चला जाएगा।

प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके अखिलेश ने कहा कि राज्य में 2022 का विधानसभा चुनाव बहुत अलग तरह का होगा। उन्होंने कहा कि उप्र के लोग विशेष रूप से गरीब किसान, छोटे व्यापारी, दुकानदार, युवा, महिलाएं सभी भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए इंतजार कर रहे हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल के दौरान, किसान सहित समाज के सभी वर्गों के लोग दुखी हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...