पुलिस निरीक्षक के हत्यारों को छोड़ा गया और गोहत्या के आरोपियों पर रासुका, वाह योगी जी!: सिब्बल

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में कथित गोहत्या के मामले के आरोपियों पर रासुका लगाए जाने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी सरकार में पुलिस अधिकारी की हत्या में शामिल लोगों को छोड़ दिया जाता है, जबकि गोहत्या के आरोपियों पर रासुका लगा दी जाती है।

वाह योगी जी उ…गोहत्या के आरोपियों के लिए रासुका

सिब्बल ने ट्वीट कर कहा, वाह योगी जी उ…गोहत्या के आरोपियों के लिए रासुका। पुलिस निरीक्षक सुबोध सिंह की हत्या में शामिल लोगों को छोड़ दिया जाता है। बुलंदशहर जिला प्रशासन ने स्याना तहसील में पिछले महीने हुई गोकशी की कथित घटना के संबंध में गिरफ्तार तीन लोगों पर सोमवार को कड़ा राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया। स्याना के गांव महाव के बाहर खेतों में तीन दिसंबर को मवेशियों के कंकाल मिले थे जिसके बाद भीड़ ने उत्पात मचाते हुए चिंगरावठी पुलिस चौकी पर हमला कर दिया था। निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह (44) और चिंगरावठी के एक व्यक्ति सुमित कुमार (20) की इस हिंसा में गोली लगने से मौत हो गई थी।

RELATED ARTICLES

संजय कपूर की कंपनी (सोना कॉमस्टार) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने नए चेयरमैन की नियुक्ति की।

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड और सोना कॉमस्टार के दिवंगत चेयरमैन संजय कपूर (Sunjay Kapur) के वारिस को चुन लिया...

योगी सरकार मेधावियो को देगी 1 लाख और टैबलेट, खिलाड़ियों को भी मिलेगा बंपर इनाम

166 मेधावी छात्र लखनऊ में होगे सम्मानित | छात्रों को एक लाख रुपये का पुरस्कार | खिलाड़ियों को भी किया जायेगा सम्मानित | लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

अब यूपी में टीचर्स का होगा तबादला, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी हो गई शुरू

ऑनलाइन स्थानांतरण आवेदन प्रक्रिया शुरू | ऑफलाइन आवेदनों के कारण फँसे शिक्षक | अगले साल से केवल ऑनलाइन प्रक्रिया | लखनऊ। प्रदेश के 4512 सहायता प्राप्त (एडेड)...

Latest Articles