back to top

मंदिरों का धन सनातन के हित में खर्च किया जाये

भारतीय केसरिया वाहिनी ने बजाया बिगुल चढ़ावा हमारा तो चढ़ावे पर अधिकार हमारा
लखनऊ। हिन्दू मंदिरों को मिलने वाला चढ़ावा सरकारी नियंत्रण से मुक्त होना चाहिए और इसका उपयोग हिन्दू धर्म के उत्थान, शिक्षा, स्वस्थ्य व रोजगार के लिए ही होना चाहिए। उक्त उदगार भारतीय केसरिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कृष्ण श्रीवास्तव ने वाहिनी की अति महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किया।
वाहिनी के मुख्यालय पर आयोजित बैठक के अध्यक्षीय संबोधन में श्री श्रीवास्तव ने कहा कि हजारों सालों से हिन्दू मंदिरों को मिलने वाला चढ़ावा सरकार ले लेती है और उसे अन्य धर्मों के प्रचार प्रसार व उनके धार्मिक यात्राओं और स्थलों के निर्माण पर व्यय करती है जो संविधान विरोधी है और धार्मिक मान्यताओं के विपरीत है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को तत्काल अध्यादेश लाकर इस अन्याय को रोकना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सनातन समाज इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगा। बैठक को संबोधित करते हुए प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव हृदय कुमार स्वप्निल ने कहा कि सनातन धर्म के मंदिरों को प्राप्त हो रहे भारी धन का उपयोग यदि सनातन समाज के हित में किया जाये तो उसका लाभ समाज के सभी वर्गों को मिलेगा। राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव ने यह भी कहा कि जब सरकार अन्य धर्मों के धार्मिक स्थलों पर प्राप्त होने वाले चढ़ावे को नहीं लेती तो फिर हिन्दू मंदिरों को प्राप्त चढ़ावा लेना सनातन धर्म के साथ धोखा है । बैठक में अपना विचार रखते हुए राष्ट्रीय महासचिव अंकुर सिंह ने कहा कि सनातन धर्म के लोग अब जागरूक हो गए हैं और मन्दिरों को प्राप्त चढ़ावे का उपयोग सिर्फ और सिर्फ सनातन धर्म को मानने वाले लोगों को के कल्याण में ही व्यय होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि एक ओर सनातन धर्म के लोग बेरोजगारी,भुखमरी व अशिक्षा से जूझ रहे हैं वहीं दूसरी ओर मंदिरों को प्राप्त होने वाला धन अन्य धर्मों के उपयोग में लाया जाना हर दृष्टि से गलत है और इस पर सरकार को कदम उठाना पड़ेगा। बैठक में उपस्थित लोगों उक्त वक्ताओं के अलावा अजीत जी,संजीव श्रीवास्तव, प्रकाश जी, डॉ सत्येन्द्र कुमार,मऊ से आए महेन्द्र राजभर, अजय विश्वकर्मा, नरेन्द्र मल्ल निराला तथा रामप्यारे शर्मा, डॉ अनिल दीक्षित,श्रीमती रचना सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से, मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में चैत्र माह का विशेष महत्व होता है। यह महीना हिंदू कैलेंडर का पहला महीना माना जाता है। इसी के साथ...

मन की बात सांवरिया से आज बता कर देख लो…

जमघट म्हारे श्याम दरबार में लव अग्रवाल, अरविंद सहल, संजय शर्मा एवं कुमार मुकेश ने भक्तिमय भजनों से समा बांधा लखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल...

अल्लाह की इबादत में गुजरा रोजेदारों का दिन, बाजारों में खूब हो रही खरीदारी

लखनऊ। रोजेदार बंदों ने शनिवार का दिन भी अल्लाह की रजा में गुजारा। प्यास की शिद्दत के बावजूद रोजेदार अल्लाह का शुक्र अदा कर...

चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से, मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में चैत्र माह का विशेष महत्व होता है। यह महीना हिंदू कैलेंडर का पहला महीना माना जाता है। इसी के साथ...

मन की बात सांवरिया से आज बता कर देख लो…

जमघट म्हारे श्याम दरबार में लव अग्रवाल, अरविंद सहल, संजय शर्मा एवं कुमार मुकेश ने भक्तिमय भजनों से समा बांधा लखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल...

अल्लाह की इबादत में गुजरा रोजेदारों का दिन, बाजारों में खूब हो रही खरीदारी

लखनऊ। रोजेदार बंदों ने शनिवार का दिन भी अल्लाह की रजा में गुजारा। प्यास की शिद्दत के बावजूद रोजेदार अल्लाह का शुक्र अदा कर...

राज्य संग्रहालय में पहाड़ी शैली पर विशेषज्ञ ने दिया व्याख्यान

चित्रों की विशेषताओं से परिचित करायालखनऊ। राज्य संग्रहालय में संस्कृति विभाग की ओर से कला अभिरूचि पाठ्यक्रम के व्याख्यान पर शनिवार को शाही संरक्षण,...

क्लीनमैक्स ने एंकर निवेशकों से 921 करोड़ रुपये जुटाए, 23 फरवरी को खुलेगा आईपीओ

नयी दिल्ली। नवीकरणीय ऊर्जा समाधान प्रदाता क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस ने अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) खुलने से पहले एंकर (प्रमुख) निवेशकों से 921...

सुपर आठ: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तिलक और सूर्यकुमार को संभालना होगा मोर्चा

अहमदाबाद। ग्रुप चरण में अपने चारों मैच जीतकर खिताब बचाने की अपनी दावेदारी को मजबूत करने वाली भारतीय टीम को टी20 विश्व कप...