back to top

मंदिर के महंत एवं पुजारी ने खुद रची थी हमले की साजिश : पुलिस

गोंडा(उप्र)। गोंडा पुलिस ने दावा किया है कि इटियाथोक थाना क्षेत्र के र्तिे मनोरमा में स्थित रामजानकी मंदिर के पुजारी पर हुए जानलेवा हमले की साजिश स्वयं उसने, महंत एवं ग्राम प्रधान साजिश रची थी।

शनिवार को दोपहर बाद जिलाधिकारी डाक्टर नितिन बंसल और पुलिस अधीक्षक (एसपी) शैलेश कुमार पांडेय ने एक साझा प्रेसवार्ता में बताया कि इस मामले में महंत वृन्दारण त्रिपाठी उर्फ सीताराम दास, ग्राम प्रधान विनय कुमार सिंह समेत सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और इस घटना में प्रयुक्त असलहा एवं मोबाइल बरामद किया गया।

लखनऊ के किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में उपचाराधीन पुजारी अतुल त्रिपाठी उर्फ सम्राट दास भी साजिश में शामिल होने के कारण पुलिस निगरानी में हैं। पुलिस ने बताया कि बीते 10 और 11 अक्टूबर की रात करीब दो बजे ऐतिहासिक श्रीराम जानकी मन्दिर में सो रहे पुजारी अतुल त्रिपाठी उर्फ सम्राट दास को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। इस सम्बन्ध में मंदिर के महन्त वृन्दारण त्रिपाठी उर्फ सीताराम दास ने थाने में मुकेश सिंह, भयहरण सिंह, अमर सिंह तथा दरोगा सिंह के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया था।

पुलिस ने तत्परता पूर्वक कार्रवाई करते हुए मुकदमें में नामजद दो अभियुक्तों को अगले दिन गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अधिकारियों ने बताया कि जिले के एक प्रमुख मंदिर के पुजारी पर हमला होने के कारण अयोध्या के कई संत महंतों ने आकर पुलिस को खरी-खोटी सुनाई थी तथा सख्त कार्वाई की मांग की थी।

एसपी ने बताया कि उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में घटना की जांच के लिए पांच टीमें गठित की थी। पुलिस अधीक्षक ने ग्राम र्तिे मनोरमा में श्रीराम जानकी मन्दिर की करीब 120 बीघा जमीन है, जिसको लेकर महन्त सीताराम दास एवं पूर्व प्रधान अमर सिंह के बीच विवाद चल रहा है तथा मौजूदा ग्राम विनय सिंह एवं पूर्व प्रधान के बीच प्रधानी की चुनावी रंजिश भी चल रही है।

उन्होंने बताया कि अति महत्वाकांक्षी होने के कारण महंत सीताराम दास और विनय सिंह ने आपस में योजना बनाई कि अगर किसी गम्भीर मामले में फंसाकर अमर सिंह को जेल भिजवा दिया जाए, तो हम दोनों का मार्ग निष्कंटक हो जाएगा तथा फिर साजिश के तहत यह तय किया गया कि पुजारी सम्राट दास को इस तरह गोली मारी जाए कि गोली लग भी जाए और उनकी जान भी बच जाए।

क्षेत्राधिकारी सदर लक्ष्मी कांत गौतम ने बताया कि घटना में नामजद होने के कारण गिरफ्तार कर जेल भेजे गए दो आरोपियों को यथाशीघ्र जेल से रिहा कराने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके लिए विवेचक की तरफ से कल तक प्रत्एक दशा में रिपोर्ट न्यायालय को प्रेषित कर दी जाएगी। इसके अलावा अब तक गिरफ्तार नहीं किए गए पूर्व प्रधान अमर सिंह समेत दो व्यक्तियों की नामजदगी को निरस्त करते हुए उनका नाम भी मुकदमा से निकाल दिया जाएग।

RELATED ARTICLES

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले में खुद को साबित करने उतरेंगे गिल और अय्यर

मुल्लांपुर। भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और...

आईबीसी के कारण बैंकिंग प्रणाली में सुधार हुआ: वित्त मंत्री

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के कारण देश की बैंकिंग...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले में खुद को साबित करने उतरेंगे गिल और अय्यर

मुल्लांपुर। भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और...

आईबीसी के कारण बैंकिंग प्रणाली में सुधार हुआ: वित्त मंत्री

नयी दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के कारण देश की बैंकिंग...

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के दो सप्ताह बाद सोमवार को बिहार...

कुवैत में ईरानी हमलों में एक भारतीय नागरिक की मौत

दुबई । पश्चिम एशिया में एक महीने से जारी संघर्ष में रविवार को कुवैत में एक बिजली और जल अलवणीकरण संयंत्र पर ईरान के...

गोमती तट पर चला स्वच्छता अभियान, 20 कुंतल कचरा निकाला

लखनऊ। राम नवमी के बाद गोमती नदी के घाटों पर पूजा सामग्री एवं देवी-देवताओं की मूर्तियों के विसर्जन से उत्पन्न कचरे को हटाने के...