back to top

कोहली और रोहित की बादशाहत बरकरार

दुबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा ने सोमवार को जारी आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग की बल्लेबाजी तालिका में पहले दो स्थानों पर अपनी पकड़ मजबूत बनायी जबकि जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजों की सूची में शीर्ष स्थान बरकरार रखा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल में समाप्त हुई श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के बाद कोहली ने नंबर एक और रोहित ने नंबर दो रैंकिंग को मजबूती प्रदान की।

भारत ने यह श्रृंखला 2-1 से जीती। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में 183 रन जबकि रोहित ने 171 रन बनाये। रोहित ने बेंगलुरू में तीसरे वनडे में 119 रन की पारी खेली थी। आईसीसी के बयान के अनुसार कोहली के 886 और रोहित के 868 अंक हैं। उनको क्रमश: दो और तीन रेटिंग अंक मिले। पाकिस्तान के बाबर आजम 829 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने दो पारियों में 170 रन बनाये और वह सात पायदान ऊपर 15वें स्थान पर पहुंच गये। कंधे की चोट के कारण वह तीसरे वनडे में बल्लेबाजी नहीं कर पाये। उनकी जगह पारी का आगाज करने वाले केएल राहुल ने तीन मैचों में कुल 146 रन बनाये और वह 21 पायदान चढ़कर 50वें स्थान पर पहुंच गये। चोट से उबरकर वापसी करने वाले बुमराह गेंदबाजों की सूची में 764 अंक लेकर शीर्ष पर हैं।

उनके बाद न्यूजीलैंड के बायें हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ओर अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान का नंबर आता है। दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबाडा और आस्ट्रेलिया के पैट कमिन्स शीर्ष पांच में शामिल अन्य गेंदबाज हैं। भारतीय आलराउंडर रविंद्र जडेजा दो पायदान हपर 27वें स्थान पर पहुंच गये हैं। उन्होंने श्रृंखला में चार विकेट लिये। जडेजा ने 45 रन भी बनाये जिससे वह आलराउंडरों की सूची में चार पायदान आगे दसवें नंबर पर पहुंच गये।

ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने श्रृंखला में सर्वाधिक 229 रन बनाये जिसमें अंतिम वनडे में बनाये गये 131 रन भी शामिल है। इससे उन्हें चार स्थान का फायदा हुआ और वह 23वें नंबर पर पहुंच गये हैं। डेविड वार्नर भी एक पायदान ऊपर छठे जबकि कप्तान आरोन फिंच दसवें स्थान पर पहुंच गये। विकेटकीपर अलेक्स कैरी दो पायदान के फायदे से 31वें स्थान पर काबिज हो गये हैं। लेग स्पिनर एडम जंपा ने श्रृंखला में पांच विकेट लिये जिससे वह 20 पायदान की छलांग लगाकर 37वें स्थान पर पहुंच गये हैं जबकि केन रिचर्डसन 77वें से 65वें स्थान पर पहुंच गये।

RELATED ARTICLES

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

निकल गई सारी हेकड़ी, टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को मैच खेलेगा पाकिस्तान

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। पाकिस्तान सरकार ने बांग्लादेश और श्रीलंका के...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आईपीओ दस्तावेज जमा किए, 2,000 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा

नयी दिल्ली। इटली के बोनफिग्लियोली समूह की भारतीय इकाई बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए बाजार...

पाकिस्तान विवाद के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए राजीव शुक्ला ने आईसीसी को दिया धन्यवाद

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसने...

BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों को पत्नियों या मंगेतर के साथ रहने से रोका

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने अपनी सख्त नीतियों पर कायम रहते हुए आगामी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को उनकी पत्नियों, मंगेतर...

फीस नहीं बढ़ेगी, एलडीए स्टेडियम में सुविधाओं का होगा विस्तार,ईडेन स्पोर्ट्स क्लब ने राइजिंग फाल्कंस को 146 रन से हराया

लखनऊ। एलडीए स्टेडियम, अलीगंज में खिलाड़ियों के लिए किसी भी प्रकार के प्रशिक्षण शुल्क में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी और खेल सुविधाओं को...