back to top

लखनऊ के होलियारों को आज भी भा रही है चांदी की पिचकारी

चांदी की पिचकारी से होली खेलने का रिवाज, बाजारों में तरह-तरह की पिचकारी उपलब्ध
लखनऊ। होली का त्योहार आते ही बाजार तरह-तरह की पिचकारी से सज जाता है। बाजार में आपको सस्ती से लेकर महंगी तक पिचकारी मिलेंगी. लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं चांदी की पिचकारी के बारे में। जी हां, आपको शायद पता न हो लेकिन अवध की खास परम्परा है चांदी की पिचकारी से होली खेलने की। कहा जाता है कि अवध के नवाब वाजिÞद अली शाह चांदी की पिचकारी से होली खेलते थे और होली खेलकर उन्होंने गंगा जमुनी तहजीब को बढ़ावा दिया।
आज भी लखनऊ में चांदी की पिचकारी देखी जा सकती है। कुछ लोग इसी परम्परा को निभाने के लिए चांदी की पिचकारी खरीदते हैं और उससे होली खेलते हैं। लखनऊ के बाजार में अलग-अलग डिजाइन और छोटे-बड़े आकार की चांदी की पिचकारी देखी जा सकती है। किसी में मीनाकरी का काम है तो किसी पिचकारी को रंग से सजाया गया है। उत्तर भारत के सबसे बड़े सर्राफा मार्केट में भी होली के रंग को और खुशनुमा बनाने की तैयारी है। हर साइज की पिचकारी के साथ उसी साइज की बाल्टी रंग घोलने के लिए है।

मांग पर बनवाई जाती है सोने की पिचकारी और बाल्टी
सर्राफ अमृत जैन बताते हैं कि सोना काफी महंगा है। इसलिए जब बड़े घरानों और संपन्न लोगों द्वारा सोने की पिचकारी की फरमाईश की जाती है तो उसे आन डिमांड बनवाया जाता है। इसके भी खरीदार हैं। विनोद महेश्वरी का कहना है कि चांदी की पिचकारी और बाल्टी अलग-अलग डिजाइनों में उपलब्ध है। खाली पिचकारी की भी लोग खरीदारी कर रहे हैं।
चांदी की पिचकरी के लिए लोग पहले से आॅर्डर देते हैं, जिसके बाद उनको तैयार किया जाता है। साथ ही, कुछ पिचकारी तैयार करके रखी जाती हैं जिसे लोग देख कर पसंद कर सकें। कृष्ण को हर जगह होली से जोड़ा जाता है पर अवध में राम को भी होली खेलते हुए देखा गया है। इसीलिए भगवान को अर्पण करने के लिए छोटी पिचकारी भी है और रंग घोलने के लिए छोटी बाल्टी भी। इन चांदी की पिचकारी की कीमत 2000 रुपए से लेकर 25 हजार रुपए तक है। यह गारंटी कार्ड के साथ आती है। चांदी की बाल्टी और पिचकारी को होली में इस्तेमाल करने के बाद आप उसे रख सकते हैं, यानी ये एक निवेश भी है। यही वजह है कि लोग होली से काफी पहले ही अपने पसंद की चांदी की पिचकारी खरीद रहे हैं।

यह भी है परंपरा:
विनोद ज्वेलर्स के मालिक ने बताया कि सोने चांदी की बाल्टी और पिचकारी से लोग रंग तो खेल सकते ही हैं. साथ में इसका इस्तेमाल शादी के बाद बेटी की पहली होली पर भी उसके माता-पिता उपहार में भी दे सकते हैं। उसी के लिए बुकिंग भी लोग करा रहे हैं। चौक सरार्फा एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदिश जैन ने बताया कि चांदी की पिचकारी और बाल्टी तो पहले भी बाजार में आती रही है, लेकिन इस बार लोगों की मांग ज्यादा है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इसका इस्तेमाल रंग खेलने के अलावा माता-पिता लड़की को उसकी शादी की पहली होली पर बतौर तोहफा देते हैं।

चमकती चांदी के बीच आई ”शगुन” की बाल्टी-पिचकारी
चढ़ती कीमतों से चमकती चांदी के बीच बडे़ लोगों का ”शगुन का बाजार” भी चमकने लगा है। बाजार में चांदी की पिचकारियों और बाल्टियों का भी सरार्फा बाजार में आगाज हो गया है। मीनाकारी कारीगरी वाली चांदी की पिचकारी और बाल्टी लोगों को भा रही है। नक्काशीदार पिचकारियों का सेट लोगों को खूब पसंद आ रहा है। संपन्न घराने जहां इसे सगुन मान कर चल रहे हैं वहीं सामान्य लोग इसे बचत के रूप में देख रहे हैं। मसलन रंगोत्सव भी हो जाए और खरी चीज बचत के रूप में परिजनों के पास भी रखी रहे। महंगी होने के बाद भी लोग इन्हें पसंद कर रहे हैं। वजन के हिसाब से पिचकारी और बाल्टी की कीमत है। चौक सर्राफ आदीश जैन बताते हैं कि बाजार में चांदी की बाल्टी और पिचकारी आ गई है। जितना वजन उसी हिसाब से कीमत। दस हजार रुपये से शुरू होकर 2.5 लाख रुपये तक की मीनाकारी काम वाली बाल्टी और पिचकारी आ गई हैं। इसे पसंद किया जा रहा है। ऐसा नहीं है कि सामान्य जन इसे नहीं ले रहे हैं। सभी ले रहे हैं। आमजन इसे बचत और शगुन दोनों रूप में लेते हैं। जैन के मुताबिक अमूमन दस हजार से एक लाख रुपये वाली चांदी की पिचकारी और बाल्टी लोग खरीद रहे हैं।

शाही पिचकारी, कीमत पूरे 1 लाख रुपये
होली का त्योहार आते ही बाजारों में रंग-बिरंगी पिचकारियां नजर आने लगती हैं। हर साल नई-नई डिजाइन और खास फीचर्स वाली पिचकारियां मार्केट में आती हैं, लेकिन इस बार लखनऊ में एक ऐसी पिचकारी बनी है, जिसकी कीमत सुनकर लोग हैरान रह गए हैं। इस पिचकारी की कीमत 1 लाख रुपये है, जो इसे बेहद खास बना देती है.होली का त्योहार आते ही बाजारों में रंग-बिरंगी पिचकारियां नजर आने लगती हैं। हर साल नई-नई डिजाइन और खास फीचर्स वाली पिचकारियां मार्केट में आती हैं. लेकिन इस बार लखनऊ में एक ऐसी पिचकारी बनी है, जिसकी कीमत सुनकर लोग हैरान रह गए हैं. इस पिचकारी की कीमत 1 लाख रुपये है, जो इसे बेहद खास बना देती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई पिचकारी

इस अनोखी पिचकारी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. लोग इसे देखकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे अमीरों के लिए खास होली गैजेट बता रहे हैं, तो कुछ इसे फिजूलखर्ची मानकर मजाक उड़ा रहे हैं. जब सोशल मीडिया पर इस पिचकारी की कीमत का खुलासा हुआ, तो यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स करने शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा, इस पिचकारी से रंग नहीं, नोट बरसने चाहिए। वहीं, दूसरे ने कहा, इतने में तो पूरी होली की पार्टी हो जाएगी। कुछ लोगों ने इसे शाही होली का प्रतीक बताया, तो कुछ ने कहा कि आम लोग सिर्फ इसकी फोटो देखकर ही खुश हो सकते हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब होली पर इतनी महंगी चीजें बाजार में आई हों, इससे पहले भी सोने और चांदी की पिचकारियां बनाई जा चुकी हैं। यह पिचकारी खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है, जो शाही अंदाज में होली खेलने का शौक रखते हैं. लेकिन आम लोगों के लिए यह सिर्फ देखने और चर्चा करने की चीज बन गई है।

RELATED ARTICLES

अभिशप्त इंसानों की कहानी है ‘गिद्ध और फुटपाथ’

राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह में नाटक का मंचनलखनऊ। श्री रंग कला सेवा संस्थान द्वारा नाटक गिद्ध और फुटपाथ का सम्राट का आयोजन संस्कृति मंत्रालय,...

आज निकलेगी श्री श्याम ध्वज यात्रा

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर की संस्था श्री श्याम परिवार द्वारा सुबह 9.30 बजे डी ए वी डिग्री कॉलेज आर्य...

भातखंडे के छात्रों को ध्रुपद के सांगीतिक महत्व को समझाया

प्रो. मधु भट्ट तैलंग के निर्देशन में ध्रुपद गायन की चार दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु...

अभिशप्त इंसानों की कहानी है ‘गिद्ध और फुटपाथ’

राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह में नाटक का मंचनलखनऊ। श्री रंग कला सेवा संस्थान द्वारा नाटक गिद्ध और फुटपाथ का सम्राट का आयोजन संस्कृति मंत्रालय,...

आज निकलेगी श्री श्याम ध्वज यात्रा

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर की संस्था श्री श्याम परिवार द्वारा सुबह 9.30 बजे डी ए वी डिग्री कॉलेज आर्य...

भातखंडे के छात्रों को ध्रुपद के सांगीतिक महत्व को समझाया

प्रो. मधु भट्ट तैलंग के निर्देशन में ध्रुपद गायन की चार दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा पंडित विष्णु...

लखनऊ के कुलदीप भार्गव तुषार की फिल्म लव लॉटरी की शूटिंग 27 से

27 फरवरी से उत्तराखंड में होगी शूटिंगलखनऊ। राजधानी लखनऊ के फिल्म निमार्ता कुलदीप भार्गव तुषार की हिंदी फीचर फिल्म 'लव लॉटरी' की शूटिंग आगामी...

गत चैम्पियन भारत को जाइंट किलर जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा

चेन्नई । शीर्षक्रम की नाकामी और पिछली हार के बाद भारी दबाव से जूझ रही गत चैम्पियन भारतीय टीम को जाइंट किलर जिम्बाब्वे के...

फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर रोक लगाने की मांग ठुकराई, अदालत ने याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने आने वाली फिल्म यादव जी की लव स्टोरी पर बुधवार को प्रतिबंध लगाने या उसके नाम में बदलाव करने...