back to top

सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन की ऐतिहासिक जोड़ी फिर साथ ! आ रहा है मेगा प्रोजेक्ट #Thalaivar173

भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक शानदार अध्याय जुड़ने वाला है, क्योंकि दो महानायक सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन अब एक ही मंच पर नज़र आने वाले हैं। राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल और कमल हासन द्वारा प्रस्तुत इस मेगा फिल्म का नाम है #Thalaivar173, जिसका निर्देशन करेंगे लोकप्रिय फिल्मकार सुंदर सी।

यह सहयोग सिर्फ़ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा की दो सबसे बड़ी शख्सियतों के बीच 50 साल पुराने दोस्ती और भाईचारे का जश्न है। रजनीकांत और कमल हासन ने 1970 के दशक में अपने करियर की शुरुआत साथ की थी, और दशकों बाद यह प्रोजेक्ट उनके रिश्ते को एक नए मुकाम पर ले जाएगा।

Thalaivar173 को लेकर पहले से ही दर्शकों में अपार उत्साह है, क्योंकि यह फिल्म राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल के 44 साल पूरे होने के मौके पर बनाई जा रही है। इस फिल्म का निर्माण स्वयं कमल हासन और आर. महेंद्रन कर रहे हैं, जबकि इसकी रिलीज़ की जिम्मेदारी संभालेगी रेड जायंट मूवीज़।

यह प्रोजेक्ट कई मायनों में ऐतिहासिक है एक ओर रजनीकांत का अनोखा करिश्मा और ऊर्जा, दूसरी ओर सुंदर सी का मनोरंजक निर्देशन, और इन सबके पीछे कमल हासन की रचनात्मक दृष्टि। फिल्म को भव्य स्तर पर तैयार किया जा रहा है और इसे पोंगल 2027 पर ग्रैंड थिएट्रिकल रिलीज़ देने की योजना है।

सोशल मीडिया पर #Thalaivar173 ट्रेंड करने लगा है। फैंस इसे सदी का सबसे बड़ा सिनेमैटिक सहयोग” बता रहे हैं। कहा जा रहा है कि यह फिल्म न सिर्फ़ तमिल सिनेमा बल्कि पूरे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक माइलस्टोन साबित होगी।

RELATED ARTICLES

रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, मंदाना व विजय ने शेयर की तस्वीरें

नयी दिल्ली। भारतीय फिल्म जगत के सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ों में से एक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने प्रशंसकों का...

रोक के बावजूद ‘फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ के टिकट की बुकिंग जारी… केरल हाई कोर्ट को दी जानकारी

कोच्चि । केरल उच्च न्यायालय की एकल पीठ को शुक्रवार को बताया गया कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ की रिलीज पर रोक...

लखनऊ की जोया अफरोज का डिजिटल धमाका… वेब सीरीज ‘तस्करी’ को बताया अपने करियर का सबसे खास मोड़

मुंबई। 10 जनवरी, 1994 को लखनऊ में पैदा हुई एक्‍ट्रेस जोया अफरोज ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत सूरज बड़जात्या की ‘हम साथ-साथ हैं’...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...