back to top

पुरी में ऐतिहासिक जगन्नाथ रथ यात्रा शुरू

पुरी। कोरोना वायरस के मद्देनजर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बिना कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा शुरू हुई उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कुछ शर्तां के साथ वार्षिक यात्रा का आयोजन करने की अनुमति दे दी थी।

डीजीपी अभय ने बताया कि किसी तरह की भीड़ को जमा होने से रोकने के लिए पुरी जिले में सोमवार से बुधवार दोपहर दो बजे तक कर्फ्यू लगाया है। अधिकारियों ने बताया कि नौ दिवसीय उत्सव के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल के 50 से कई अधिक दस्ते (एक दस्ते में 30 कर्मी हैं) तैनात किए गए हैं और सीसीटीवी लगाए गए हैं।

पुरी के सभी प्रवेश बिंदू भी सील कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि रथ यात्रा में शामिल होने वाले पुजारियों और पुलिस कर्मियों की सोमवार रात अनिवार्य कोविड-19 जांच की गई थी, रिपोर्ट में उनके संक्रमित ना पाए जाने के बाद उन्हें उत्सव में शामिल होने की अनुमति दी गई। नौ दिन तक चलने वाले इस उत्सव की शुरुआत रथ यात्रा से होती है। अपने-अपने रथ पर सवार भगवान जगन्नाथ, भगवान बलराम और देवी सुभद्रा यहां गुडिचा मंदिर तक आते हैं और फिर वापसी करते हैं।

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...