back to top

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

भांगड़ा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकती महिलाएं
​लखनऊ। हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति ‘सुहासिनी’ के तत्वावधान में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ राजाबाजार स्थित ‘गीता भवन’ में हुआ। कथा की शुरूआत से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई।
​कलश यात्रा का प्रारंभ रस्तोगी टोला, राजाबाजार स्थित प्राचीन बिहारी जी मंदिर से हुआ, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए कथा स्थल ‘गीता भवन’ पहुंचकर संपन्न हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में पीत वस्त्र धारण किए हुए महिलाएं सिर पर मंगल कलश लिए चल रही थीं। भांगड़ा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकती महिलाएं और हवा में गूंजते प्रभु के जयकारों ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया।
​संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रागिनी रस्तोगी ने बताया कि यह दिव्य कथा आज से शुरू होकर आगामी 9 अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक चलेगी। कथा का रसपान कराने के लिए लखनऊ के सुप्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य उमेश कुमार मिश्रा जी पधारे हैं, जो अपने मुखारविंद से भक्तों को भागवत मर्म समझाएंगे।
​कलश यात्रा के बाद विधि-विधान से पूजन-अर्चन और दीप प्रज्वलन कर कथा का विधिवत शुभारंभ किया गया। कथा में प्रथम दिन भागवत के महत्व की महिमा का गुणगान किया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक क्षमा रस्तोगी,
कलश यात्रा में हरजीवन रस्तोगी, संजीव रस्तोगी दुगावा, लोकेश रस्तोगी, सुमित रस्तोगी, प्रमोद मुदित मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

कूद से कम्यूट फिल्मों के दौर की होगी शुरूआत: नीलेश मिसरा

इस प्रारूप का उद्देश्य ऐसी फिल्मों का निर्माण करना हैलखनऊ। हिन्दी सिनेमा के प्रख्यात गीतकार, लेखक और स्टोरीटेलर नीलेश मिसरा ने अपनी नई फिल्म...

कलाकार मिलन समारोह में गूंजी गजलें और गीत

राय उमानाथ बली में 33वां कलाकार मिलन समारोहलखनऊ। विश्व हिंदी रंगमंच दिवस पर कलाकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से 33वां कलाकार मिलन समारोह...

लखनऊ की पूजा गर्ग बनीं फिक्की फ्लो की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष

सिमरन साहनी बनी फ्लो लखनऊ चैप्टर की नई चेयर पर्सन लखनऊ। फिक्की लेडीज आॅर्गनाइजेशन गर्व के साथ घोषणा करता है कि लखनऊ की पूजा गर्ग...

गुड फ्राइडे : जो क्रूस पे कुर्बान है वो मेरा मसीहा है… से गूंजे शहर के चर्च

गिरजाघरों में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुड फ्राइडे, चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, गाए गये प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए...

लखनऊ की पूजा गर्ग बनीं फिक्की फ्लो की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष

सिमरन साहनी बनी फ्लो लखनऊ चैप्टर की नई चेयर पर्सन लखनऊ। फिक्की लेडीज आॅर्गनाइजेशन गर्व के साथ घोषणा करता है कि लखनऊ की पूजा गर्ग...

एक एंग्री ओल्ड मैन की जबरदस्त कहानी है ‘सूबेदार’

अभिनेता ने अपने स्टाइल, स्वैग, आक्रोश और हीरोइज्म से इसे यादगार बनायालखनऊ। अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ...

निरहुआ और आम्रपाली की ‘फसल’ का हो रहा है डिजिटल प्रीमियर

इस फिल्म के जरिए सामाजिक मुद्दों को संवेदनशील तरीके से उठायालखनऊ। भोजपुरी सिनेमा अक्सर ग्रामीण मुद्दों से जुड़ी फिल्में लेकर आती रहती है। इसी...