458वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्न
लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत जन्तु विज्ञान विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ के पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं० श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 458वाँ ऋषि वाङ्मय की स्थापना का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। श्रीमती सावित्री शर्मा ने अपने पूज्य सास-ससुर स्व. श्रीमती देवकी शर्मा एवं स्व० रविलाल शर्मा की स्मृति में उपरोक्त संस्थान के केन्द्रीय पुस्तकालय में युगऋषि वाङ्मय साहित्य भेंट किया तथा संकाय सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं को अखण्ड ज्योति (हिन्दी) पत्रिका भी भेंट किया।
इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ऋषि का सद्साहित्य मानवीय जीवन की गरिमा का बोध कराता है। इस अवसर पर श्रीमती उषा सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये। संस्थान के विभागाध्यक्ष डॉ. अमिता कनौजिया ने अपने विचार व्यक्त किये तथा डॉ. कल्पना सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस वाङ्मय साहित्य स्थापना के अवसर पर गायत्री ज्ञान मंदिर के प्रतिनिधि उमानंद शर्मा, उषा सिंह, सावित्री शर्मा, देवेन्द्र सिंह एवं संस्थान के विभागाध्यक्ष डॉ. अमिता कनौजिया, डॉ. मोनिशा बैनर्जी, डॉ. कल्पना सिंह सहित अन्य संकाय सदस्य तथा छात्र-छात्रायें मौजूद रहे।





