back to top

फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज 2’ बनी भारत में सबसे तेज़ 1000 करोड़ नेट कमाई करने वाली फिल्म

मुंबई। आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ भारत में सबसे तेजी से 1000 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 1622 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। तीसरे वीकेंड में भी फिल्म की कमाई की रफ्तार कम नहीं हुई है। रिलीज के 16वें दिन (शुक्रवार) को फिल्म ने 23 करोड़, 17वें दिन (शनिवार) को 27 करोड़ और 18वें दिन (रविवार) को 30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इस तरह तीसरे वीकेंड पर फिल्म ने कुल 80 करोड़ रुपए की कमाई की।

भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन अब 1041 करोड़ रुपए और ग्रॉस कलेक्शन 1228 करोड़ रुपए हो चुका है। ‘धुरंधर 2’ न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी नए बेंचमार्क सेट कर रही है। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में अब तक 394 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। यह नॉर्थ अमेरिका में 25 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। इसके अलावा जर्मनी में भी इसने 1 मिलियन यूरो से ज्यादा की कमाई कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का खिताब भी अपने नाम कर लिया है। इस फिल्म की कामयाबी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट के ओवरसीज लाइफटाइम कलेक्शन को महज 10 दिनों में ही पीछे छोड़ दिया था।

यह सबसे तेजी से 1000 करोड़ रुपए (वर्ल्डवाइड) कमाने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने भारत में 100 करोड़ से लेकर 1000 करोड़ तक के सभी माइलस्टोन सबसे कम समय में हासिल किए हैं। साथ ही, यह अब तक की सबसे बड़ी हिंदी ओपनर और वर्ल्डवाइड सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड देने वाली फिल्म भी बन चुकी है। नॉर्थ अमेरिका में 25 मिलियन डॉलर कमाने वाली पहली भारतीय फिल्म। सबसे तेजी से 1000 करोड़ का ग्लोबल आंकड़ा पार करने वाली फिल्म। जर्मनी में 1 मिलियन यूरो का आंकड़ा छूने वाली पहली भारतीय फिल्म। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पहला पार्ट पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुआ था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

19 मार्च को रिलीज हुए इसके सीक्वल ने उम्मीदों से कहीं ज्यादा प्रदर्शन किया है। फिल्म की कहानी, एक्शन और मेकिंग की तुलना ग्लोबल सिनेमा से की जा रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म की लंबी दौड़ अभी जारी रहेगी क्योंकि फिलहाल कोई बड़ी फिल्म इसे टक्कर देने के लिए मैदान में नहीं है। फिल्मों की कमाई में नेट कलेक्शन और ग्रॉस कलेक्शन दो अलग तरीके से गिने जाते हैं। ग्रॉस कलेक्शन वह कुल रकम होती है जो टिकट बेचकर आती है, इसमें टैक्स भी शामिल होता है। जबकि नेट कलेक्शन वह रकम होती है जो टैक्स हटाने के बाद बचती है, यानी असली कमाई जो फिल्म के खाते में मानी जाती है। आसान शब्दों में, ग्रॉस पूरी कमाई है और नेट टैक्स निकालने के बाद की साफ कमाई।

RELATED ARTICLES

इलाज के बाद मुस्कराई कानपुर की खुशी… हजरतगंज इंस्पेक्टर को सौंपी अपनी बनाई पेंटिंग, चार महीने पहले सीएम से कराई थी मुलाकात

लखनऊ। कानपुर की 19 वर्षीय मूक-बधिर युवती खुशी के जीवन में एक नई उम्मीद की किरण जगी है, जिसके बाद उनके चेहरे पर मुस्कान...

प.बंगाल : एसआईआर प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची से करीब 91 लाख नाम हटाए गए

कोलकाता। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के बाद मतदाता सूची से करीब 91 लाख...

योगी सरकार ने ग्रेटर नोएडा में ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’ की स्थापना को मंजूरी

26.1 एकड़ में बनेगा ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’, युवाओं को मिलेगा आधुनिक व रोजगारपरक शिक्षा का अवसर - उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

पवन खेड़ा की गिरफ्तारी के लिए पहुंची असम पुलिस, तय हार से शर्मा परेशान: कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने मंगलवार को दावा किया कि असम पुलिस के अधिकारी पार्टी नेता पवन खेड़ा को गिरफ्तार करने दिल्ली स्थित उनके आवास...

बहुजन उद्यमियों को बड़े सरकारी ठेकों से बाहर क्यों रखा जा रहा है: राहुल गांधी

नयी दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद में पूछे गए प्रश्न और उस पर सरकार के उत्तर का हवाला देते हुए...

गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों पर रहेगी नजर

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स को यदि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी मजबूती बरकरार रखनी है, तो बुधवार को यहां होने वाले मुकाबले में...