back to top

संघ से जुड़े किसान संगठन ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम

बलिया (उत्तर प्रदेश)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े भारतीय किसान संघ ने किसानों के मसले पर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को 31 अगस्त तक का समय देते हुए आठ सितम्बर को प्रतीकात्मक रूप से राष्ट्रव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष युगल किशोर मिश्र ने मंगलवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मोदी सरकार को संचालित नहीं करता है, वरना उनके संगठन को आंदोलन का रास्ता अख्तियार नहीं करना पड़ता।

मिश्र ने जिले के नगरा क्षेत्र में संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद से कोई भी केंद्र सरकार किसानों के हितों को लेकर संजीदा नहीं रही है और किसी ने भी किसानों की नहीं सुनी। यह पूछे जाने पर कि क्या अटल बिहारी वाजपेयी सरकार और मोदी सरकार ने भी किसानों के हितों को नजरअंदाज किया है, उन्होंने कहा बिल्कुल। उन्होंने कहा, उनके संगठन की कई प्रमुख मांगें हैं। इनमें तीनों नये कृषि कानूनों में संशोधन, विवाद की स्थिति से निपटने के लिये एक समिति बनाने और मंडी के अंदर और बाहर किसानों से खरीदारी करने वालों को बैंक गारंटी देने की मांगें शामिल हैं। इसके अलावा पहले किसानों की उत्पादन लागत तय हो।

 

उन्होंने कहा, किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य नहीं मिलता। न्यूनतम समर्थन मूल्य लाभकारी मूल्य कतई नहीं है। किसानों को लाभकारी मूल्य प्राप्त हो, इसके लिए उनका संगठन आंदोलन करने के लिए विवश हुआ है। उन्होंने बताया कि संघ की मांगों पर कार्वाई के लिए मोदी सरकार को 31 अगस्त तक का समय दिया गया है और सरकार यदि उनकी मांग पर सकारात्मक रुख नहीं अपनाती है तो आठ सितंबर को राष्ट्रव्यापी प्रतीकात्मक धरना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उसके बाद आगे के कदम को लेकर निर्णय किया जायेगा।

 

मोदी सरकार के किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प से जुड़े सवाल पर मिश्र ने कहा कि पहले यह निर्धारण होना चाहिए कि किसानों का व्यय कितना हो रहा है और जब लागत निर्धारित होगी तभी तो लाभ का सवाल उठेगा, इसलिये लागत के आधार पर किसानों को लाभकारी मूल्य मिलना चाहिए।

RELATED ARTICLES

गुप्त नवरात्रि आज से, मां दुर्गा की होगी विशेष पूजा

लखनऊ। हिंदू पंचांग के अनुसार साल में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। आमतौर पर लोग चैत्र और शारदीय नवरात्रि के बारे...

श्रीलंका की यात्रा करने वाले विदेशी पर्यटकों में सबसे आगे रहे भारतीय

कोलंबो।साल 2025 में कुल 23 लाख पर्यटकों ने श्रीलंका की यात्रा की, जिनमें सबसे अधिक संख्या भारतीयों की रही। पर्यटन प्राधिकरण के आंकड़ों में...

माघ मेले में मौनी अमावस्या पर 3.15 करोड़ लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई

प्रयागराज। प्रयागराज में जारी माघ मेले में रविवार को मौनी अमावस्या पर दोपहर 12 बजे तक 3.15 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में...

ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन…सुन श्रोता हुए भावविभोर

बेगम अख्तर चेयर के अंतर्गत प्रथम कार्यक्रम का भव्य आयोजनपद्मश्री अनूप जलोटा की सुमधुर प्रस्तुति से सजा भातखण्डे का मंचलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ...

देश के बंटवारे के दूसरे पहलू को दिखाती है ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’

वैचारिक टकरावों का बारीकी से चित्रण करने का वादा करती हैलखनऊ। भारत की आजादी और देश के बंटवारे पर अब तक कई फिल्में और...

26 जनवरी को देशभक्ति के तरानों से गूंजेगा हजरतगंज

जश्न-ए-आजादी मनाएगा गणतंत्र दिवस का भव्य महाउत्सवआसमान में उड़ेंगे तिरंगे गुब्बारे और शांति के प्रतीक कबूतरलखनऊ। देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति...

सदर मे भागवत कथा आज से, धूमधाम से निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा में 101 महिलाएं सिर पर मंगल कलश लिए प्रभु नाम का जयकारा लगायालखनऊ। श्री शिव श्याम मंदिर समिति की ओर से सात...

रुक्मिणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन सुन श्रोता मंत्रमुग्ध

मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर परिसर में आयोजितलखनऊ। मठ श्री बड़ी काली जी मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिवस कथा...

लखनऊ में टीवी शो ‘तोड़ कर दिल मेरा’ सीजन 1 हुआ लांच

सीजन 1 की कहानी की बुनियाद एक अरेंज मैरिज पर आधारित हैलखनऊ। स्टार प्लस ने आज लखनऊ में अपने नए फिक्शन शो टोड़ कर...