back to top

पूरा इंडी गठबंधन अपने परिवार के लिए राजनीति करता है, प्रयागराज में बोले अमित शाह

प्रयागराज। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा इंडी गठबंधन अपने बेटे-बेटियों के लिए राजनीति करता है। उन्होंने कहा कि लालू जी, सोनिया जी, उद्धव जी, स्टालिन अपने-अपने बेटों को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। जिले के यमुनापार मेजा तहसील के सोरांव पाती गांव में इलाहाबाद सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, जो लोग अपने बेटे-बेटियों के लिए राजनीति करते हैं क्या वे आपका भला कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इंडी (इंडिया) गठबंधन कहता है कि उनकी सरकार आएगी तो वे अनुच्छेद 370 फिर से लागू करेंगे, तीन तलाक वापस लाएंगे, नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) हटाएंगे और परमाणु हथियार नष्ट करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि ये इंडी गठबंधन देश को आगे नहीं बढ़ा सकता। गृह मंत्री ने कहा, ये कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकारों ने 70 साल तक राम मंदिर को अटकाए रखा। सपा सरकार ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाईं और हमारे रामभक्तों को मारने का काम किया। आपने मोदी जी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया। मोदी जी ने केस जीता, भूमि पूजन किया और 24 जनवरी को प्राणप्रतिष्ठा समारोह के साथ जय श्री राम कह दिया।

उन्होंने कहा कि जब ट्रस्ट (न्यास) ने इनको (विपक्षी दलों को) प्राणप्रतिष्ठा में शामिल होने का निमंत्रण भेजा तो वो लोग नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि सोनिया जी भी नहीं पहुंचीं, राहुल बाबा, अखिलेश और डिंपल भाभी भी नहीं पहुंचीं, ये इसलिए नहीं पहुंचे क्योंकि अपने वोटबैंक से डरते हैं, उनके वोटबैंक आप नहीं, बल्कि वे घुसपैठिए हैं। शाह ने कहा कि मोदी जी ने अपने धर्म के सभी सांस्कृतिक केंद्रों को ऊर्जावान बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि एक ओर रामभक्तों पर गोली चलाने वाले हैं तो दूसरी ओर राम मंदिर बनवाने वाले मोदी जी हैं, जनता को दोनों के बीच चुनाव करना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, 2017 में योगी जी की सरकार आई और उन्होंने चुन चुनकर माफियाओं को खत्म कर प्रदेश में सुरक्षा सुनिश्चित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश का भविष्य तय करने, देश को सुरक्षित करने, आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त करने, गरीबी को समाप्त करने और महान भारत की रचना करने का चुनाव है। कार्यक्रम में इलाहाबाद सीट से निवर्तमान सांसद रीता बहुगुणा जोशी, प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी भी मौजूद थे।

यह खबर भी पढ़े : सात्विक और चिराग का बड़ा कारनामा, थाईलैंड ओपन का जीता खिताब

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...