प्रदेश में धीरे-धीरे बढ़ रहा है ठंड का असर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है और कुछ जगहों पर कोहरा भी रहा। आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कानपुर मंडल में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ।

इस अवधि में चुर्क राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि बस्ती में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था।

रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर दिन में खिली धूप रही। हालांकि कुछ स्थानों पर बदली का असर भी देखा गया। इसमें अगले 24 घंटों के दौरान मौसम आमतौर पर सूखा रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

RELATED ARTICLES

जम्मू मेल में मृत मिले युवक की शिनाख्त

अलीगढ़। जम्मू मेल में मृत अवस्था में मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। वह जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर जिले का रहने...

पुलिस भर्ती में पास हुए 374 अभ्यर्थियों काे नियुक्ति पत्र के लिए आठ बसों से लखनऊ किया गया रवाना

374 आरक्षी नियुक्ति पत्र के लिए लखनऊ रवाना | गृहमंत्री और मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र | गर्मी में पानी और किट की व्यवस्था की गई | मीरजापुर।...

भीषण गर्मी में ओवरहीट हो रहे ट्रांसफार्मरों पर लगे कूलर भी बेअसर, बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल

बार-बार हो रही ट्रिपिंग, ओवरलोडिंग से बढ़े फाल्ट भीषण गर्मी में बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल फर्रुखाबाद। जिले में 41 उपकेंद्रों से शहर व ग्रामीण...

Latest Articles