back to top

नाटक ‘मरने के शॉर्टकट’ ने झकझोरा मन

—विश्व रंगमंच दिवस पर जीवन के पक्ष में उठी सशक्त आवाज
लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर संस्था भरत रंग, लखनऊ द्वारा गुरु नानक सभागार, श्री गुरु नानक गर्ल्स पीजी कॉलेज, चारबाग में नाटक मरने के शॉर्टकट का अत्यंत प्रभावशाली एवं विचारोत्तेजक मंचन किया गया। नाटक के लेखक डॉ. कुमार संजय एवं निर्देशन जूही कुमारी का रहा।
नाटक ने अपने अनोखे कथानक और संवेदनशील प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों के मन-मस्तिष्क को गहराई से झकझोर दिया। कहानी उन व्यक्तियों के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जिन्होंने जीवन की कठिनाइयों से हारकर गलत रास्ता चुना और अब भटकती आत्माओं के रूप में अपने फैसलों पर पछता रहे हैं। मंच पर भूत पात्रों का एक प्रतीकात्मक आयोजन, जहां वे तथाकथित आसान तरीकों का उल्लेख करते हुए अपनी पीड़ा साझा करते हैं, दर्शकों को भीतर तक उद्वेलित करता है। हर पात्र की कथा केवल एक घटना नहीं, बल्कि आज के समाज की सच्चाई को उजागर करती है—कैसे छोटी-छोटी परेशानियां भी व्यक्ति को मानसिक रूप से तोड़ देती हैं। नाटक का चरम उस क्षण में सामने आता है, जब सभी पात्र एक स्वर में स्वीकारते हैं कि उनके इस निर्णय ने उन्हें मुक्ति नहीं, बल्कि अंतहीन पीड़ा दी। उनका मार्मिक संवाद—मर कर भी चैन न मिला तो किधर जाएंगे—सभागार में सन्नाटा पैदा कर देता है।
यह प्रस्तुति केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि एक चेतावनी और जागरूकता का सशक्त माध्यम बनकर उभरती है। नाटक यह संदेश देता है कि कोई भी कठिनाई इतनी बड़ी नहीं होती कि जीवन से हार मान ली जाए; बल्कि साहस, संवाद और सकारात्मक सोच ही वास्तविक समाधान हैं। कलाकारों ने अपने सजीव और प्रभावपूर्ण अभिनय से पात्रों को जीवंत कर दिया। जूही कुमारी, चंद्रभाष सिंह, लावण्या बाजपेई, लता बाजपेई, प्रिया बाजपेई, कृष्ण कुमार पांडेय, मृतुंजय प्रकाश, अनूप जायसवाल, अभिषेक कुमार, मुकुल कुमार एवं आयुष प्रजापति सहित सभी कलाकारों के अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। नाटक के अंत में दर्शकों की तालियों की गूंज इस बात का प्रमाण थी कि यह प्रस्तुति केवल देखी नहीं, बल्कि गहराई से महसूस की

RELATED ARTICLES

राम नवमी : भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…

शहर में जगह-जगह भंडारे, अखंड पाठ, शोभा यात्रा के साथ धूमधाम से मनाया गया प्रभु राम का जन्मोत्सवलखनऊ। भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…...

श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन संग की मां सिद्धिदात्री की आराधना

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के नौवें दिन शुक्रवार को रामनवमी पर माता के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा हुई। नवरात्र का समापन हवन पूजन के साथ...

चैती महोत्सव के मंच दिखी श्रीराम जन्म की धूम

दशरथ महल में श्रीराम के जन्मोत्सव की धूमलखनऊ । ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती महोत्सव में हो रही 12 दिवसीय श्रीकृष्ण लीला...

भगवा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

कपूरथला चौराहा के प्रारंभ पर मंच बनाया गयालखनऊ। रामभक्तों की मनमोहक दृश्य व झांकी के साथ जय श्रीराम व एक ही नारा, एक ही...

रामनवमी अर्थात वैश्विक सर्वे भवन्तु सुखिन: का भाव

देश के दस प्रदेशों और यूपी के 25 से अधिक जिलों में गूंज रहा है सुंदरकांडलखनऊ। सुंदरकांड महा अभियान, भारतवर्ष की बने पहचान की...

राकेश वेदा के नाटक 1931 का हुआ पाठ

विश्व रंगमंच दिवस पर आयोजनलखनऊ। आज भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) लखनऊ के तत्वावधान में विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर अमरीकी नाट्य निर्देशक...