back to top

द दिल्ली फाइल्स : द बंगाल चैप्टर का टीजर जारी, मिथुन चक्रवर्ती के किरदार की दिखी पहली झलक

नयी दिल्ली। फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री की आने वाली फिल्म द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर का टीजर जारी किया गया है, जिसमें अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के किरदार की पहली झलक दर्शकों के सामने आई। फिल्म में भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण अध्याय को दिखाया गया है। फिल्म दो भागों में बनाई गई है। इसका पहला भाग द दिल्ली फाइल्स – द बंगाल चैप्टर 15 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

अग्निहोत्री ने रविवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया खाते पर फिल्म का टीजर साझा किया। टीजर में मिथुन चक्रवर्ती संविधान की प्रस्तावना पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया मंच पर लिखा कि यह फिल्म भारत के संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त करती है… इस वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस अनकही कहानी का साक्षी जरूर बनें।

विवेक अग्निहोत्री इससे पहले द कश्मीर फाइल्स (2022), द ताशकंद फाइल्स (2019) जैसी फिल्म बना चुके हैं। अभिषेक अग्रवाल की निर्माण कंपनी अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स के बैनर तले द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर का निर्माण किया गया है। विवेक अग्निहोत्री की पत्नी पल्लवी जोशी भी फिल्म की निर्माता है।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी ने शिक्षक दिवस पर राज्य के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य के सभी शिक्षकों और गुरुजनों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने शनिवार...

शिक्षक दिवस पर पीएम मोदी का संदेश, छात्रों को नशे की बुराई के प्रति जागरूक करें शिक्षक

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिक्षकों से छात्रों को नशे की बुराई के प्रति जागरूक करने और उनके स्क्रीन टाइम को कम करने...

मथुरा समेत राज्यभर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

मथुरा/लखनऊ/गोरखपुर।  भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा समेत प्रदेश में उनका जन्मोत्सव धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया।श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा समिति के सचिव कपिल...

कान्हा की छठी 9 को, मंदिरों व घरों में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, अब उनकी छठी मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में बच्चे के जन्म के 6 दिन बाद...

बौद्ध साहित्य एवं कला कार्यशाला में छात्रों को विरासत से जोड़ा

लखनऊ। बुद्धिस्ट आर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन, काकोरी, लखनऊ द्वारा विद्यार्थियों में भारतीय बौद्ध साहित्य, कला, संस्कृति एवं मानवीय मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के...

आशियाना जैन मंदिर में लगा स्वास्थ्य शिविर

सैकड़ों मरीजों ने उठाया निशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ लखनऊ। आशियाना स्थित श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर के परिसर में आशियाना जैन...

डिजिटल मूविंग झांकी में श्रीकृष्ण ने की गौचारण लीला

7 सितंबर को अघासुर वध एवं दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ। मित्तल परिवार की ओर से अमीनाबाद रोड स्थित न्यू गणेशगंज में 4 से...

अजा एकादशी आज, होगी भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का खास महत्व बताया गया है। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को अजा...

अंतरराष्ट्रीय मंच के लिए संगीतमय नाटक की तैयार कर रही हूं : पूर्वा

लखनऊ। एक समय रंगमंच में महिलाओं की संख्या अभिनय के लिहाज से नाममात्र की हुआ करती थी। धीरे-धीरे अभिनय के क्षेत्र में महिलाओं का...