back to top

ईरान पर हमले का फैसला प्रधानमंत्री मोदी के इजराइल छोड़ने के बाद किया गया : विदेश मंत्री सार

नयी दिल्ली। इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ईरान पर हवाई हमलों के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं दी जा सकी, क्योंकि इस सैन्य कार्रवाई का निर्णय उनकी हालिया यात्रा के समाप्त होने के बाद लिया गया था।

मोदी ने इजराइल की दो दिवसीय यात्रा की थी जो 26 फरवरी को समाप्त हुई। उसके दो दिन बाद, इजराइल और अमेरिका ने ईरान के खिलाफ संयुक्त सैन्य आक्रमण शुरू किया जिसमें ईरानी सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत हो गई।‘रायसीना डायलॉग’ में डिजिटल तरीके से भाग लेते हुए सार ने कहा कि इजराइल के मोदी और भारत के साथ “बहुत अच्छे संबंध” हैं जो पिछले कुछ वर्षों में और प्रगाढ़ हुए हैं।

उन्होंने कहा,लेकिन हम प्रधानमंत्री मोदी को इस बारे में जानकारी नहीं दे सके क्योंकि यह फैसला शनिवार सुबह लिया गया।उन्होंने संकेत दिया कि हमला शुरू करने का निर्णय अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता विफल होने के कारण लिया गया।सार ने कहा कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम जारी है, वह बैलिस्टिक मिसाइलें विकसित कर रहा है और हिजबुल्लाह, हमास और हूतियों का समर्थन कर रहा है।उन्होंने कहा,शायद हम ईरान में शासन में बदलाव देख सकेंगे।

RELATED ARTICLES

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

जन औषधि सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के सरकार के उद्देश्य को दर्शाती है: मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना देश के प्रत्येक नागरिक को किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण...

पहले ही दिन चारधाम यात्रा के लिए एक लाख 23 हजार से अधिक आनलाइन पंजीकरण

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार से आॅनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया और पहले ही दिन एक लाख 23...

तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश ने हैदराबाद में नयनिका से शादी की

नयी दिल्ली। तेलुगु अभिनेता अल्लू सिरीश अपनी प्रेमिका नयनिका के साथ हैदराबाद में शादी के बंधन में बंध गए।इस विवाह समारोह में कई जाने-माने...

ईरान की राजधानी तेहरान में कई विस्फोट, अमेरिका ने बमबारी तेज करने की चेतावनी दी

दुबई । ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार तड़के कई विस्फोट हुए, जिनसे आसमान में काले धुएं के गुबार उठते दिखाई दिए। इसके जवाब...

जन औषधि सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के सरकार के उद्देश्य को दर्शाती है: मोदी

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना देश के प्रत्येक नागरिक को किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण...

पहले ही दिन चारधाम यात्रा के लिए एक लाख 23 हजार से अधिक आनलाइन पंजीकरण

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार से आॅनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया और पहले ही दिन एक लाख 23...

अबूधाबी के बजाय दक्षिण अफ्रीका में अभ्यास करेगी इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम

लंदन। इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण सुरक्षा चिंताओं के चलते आगामी श्रृंखलाओं की...

लक्ष्य ने शिफेंग को हराकर ऑल इंग्लैंड के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

बर्मिंघम। भारत के लक्ष्य सेन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चीन के पूर्व चैंपियन ली शिफेंग को सीधे गेम में हराकर 1,450,000...