back to top

अल्लाह की इबादत में गुजरा रोजेदारों का दिन, बाजारों में खूब हो रही खरीदारी

लखनऊ। रोजेदार बंदों ने शनिवार का दिन भी अल्लाह की रजा में गुजारा। प्यास की शिद्दत के बावजूद रोजेदार अल्लाह का शुक्र अदा कर रहे हैं। खुशनसीब मुसलमान एक साथ तीन फर्ज अदा कर रहे हैं, नमाज भी पढ़ रहे हैं, रोजा भी रख रहे हैं और जो मालिक-ए-निसाब हैं वह जकात भी अदा कर रहे हैं। मस्जिदों व दरगाहों पर सामूहिक रूप से इफ्तार हो रही है। माह-ए-रमजान का पांचवा रोजा भी अल्लाह की हम्दो सना में बीता। चारों तरफ रमजान का नूर छाया हुआ है। अल्लाह के बंदे दिन में रोजा रख कर व रात में तरावीह की नमाज अदा कर अल्लाह का शुक्र अदा कर रहे है। बाजारों में चहल पहल है। शाम को मगरिब की नमाज के वक्त शहर की मस्जिदों में रोजेदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। रोजेदारों ने नमाज के बाद एक-साथ रोजा खोल कर अपने रब की बारगाह में उसकी नेमतों के लिए शुक्र का सजदा अदा किया।

रमजान का महीना अल्लाह का महीना:
मुफ्ती अबुल इरफान मियां फिरंगी महली, सुन्नी धर्मगुरु ने कहा रमजान मुबारक के पहले दस दिन को रहमत का अशरा कहा जाता है। ग्यारह महीने से दुनिया में मसरूफ अल्लाह के बंदे जब रोजा रखकर अपने को तमाम बुराइयों और दुनियादारी से अलग कर सिर्फ अल्लाह की दिन रात इबादत करते हैं तो अल्लाह उनके लिए अपनी रहमतों और नेमतों के खजाने खोल देता है। ये इबादत और तिलावत सारी उम्र की कमाई से बेहतर होती है। मौलाना सैफ अब्बास, शिया धर्म गुरु ने कहा रमजान का महीना अल्लाह का महीना है। बरकत और रहमत के इस महीने में सवाब दूसरे महीनों की इबादत से ज्यादा है। अल्लाह ने रमजान का महीना बंदों की मगफिरत के लिए बनाया है। 11 महीनों में बंदा जो गलती करता है, उसकी रमजान के महीने में माफी मांग सकता है। अल्लाह माफ करने वाला है। अल्लाह की इबादत का सबसे अफजल महीना है। इसमें ज्यादा से ज्यादा इबादत और लोगों की मदद करें।

बाजारों में बढ़ी रौनक:
अकीदतमंदों ने इशा की नमाज के बाद तरावीह की नमाज अदा की। तरावीह की नमाज के बाद बाजार एक बार फिर से गुलजार हो उठे। देर रात तक लोगों ने बाजारों में चहलकदमी और खरीदारी करने के साथ ही सेहरी के लिए जरूरी चीजें खरीदीं। पुराने लखनऊ के अकबरी गेट, पाटानाला, हुसैनाबाद, सआदतगंज, अमीनाबाद, नजीराबाद आदि इलाकों में दिन में सन्नाटा और शाम को रौनक बढ़ने लगी है।

RELATED ARTICLES

चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से, मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में चैत्र माह का विशेष महत्व होता है। यह महीना हिंदू कैलेंडर का पहला महीना माना जाता है। इसी के साथ...

मन की बात सांवरिया से आज बता कर देख लो…

जमघट म्हारे श्याम दरबार में लव अग्रवाल, अरविंद सहल, संजय शर्मा एवं कुमार मुकेश ने भक्तिमय भजनों से समा बांधा लखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल...

मंदिरों का धन सनातन के हित में खर्च किया जाये

भारतीय केसरिया वाहिनी ने बजाया बिगुल चढ़ावा हमारा तो चढ़ावे पर अधिकार हमारालखनऊ। हिन्दू मंदिरों को मिलने वाला चढ़ावा सरकारी नियंत्रण से मुक्त होना...

चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से, मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में चैत्र माह का विशेष महत्व होता है। यह महीना हिंदू कैलेंडर का पहला महीना माना जाता है। इसी के साथ...

मन की बात सांवरिया से आज बता कर देख लो…

जमघट म्हारे श्याम दरबार में लव अग्रवाल, अरविंद सहल, संजय शर्मा एवं कुमार मुकेश ने भक्तिमय भजनों से समा बांधा लखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल...

मंदिरों का धन सनातन के हित में खर्च किया जाये

भारतीय केसरिया वाहिनी ने बजाया बिगुल चढ़ावा हमारा तो चढ़ावे पर अधिकार हमारालखनऊ। हिन्दू मंदिरों को मिलने वाला चढ़ावा सरकारी नियंत्रण से मुक्त होना...

राज्य संग्रहालय में पहाड़ी शैली पर विशेषज्ञ ने दिया व्याख्यान

चित्रों की विशेषताओं से परिचित करायालखनऊ। राज्य संग्रहालय में संस्कृति विभाग की ओर से कला अभिरूचि पाठ्यक्रम के व्याख्यान पर शनिवार को शाही संरक्षण,...

क्लीनमैक्स ने एंकर निवेशकों से 921 करोड़ रुपये जुटाए, 23 फरवरी को खुलेगा आईपीओ

नयी दिल्ली। नवीकरणीय ऊर्जा समाधान प्रदाता क्लीनमैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस ने अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) खुलने से पहले एंकर (प्रमुख) निवेशकों से 921...

सुपर आठ: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तिलक और सूर्यकुमार को संभालना होगा मोर्चा

अहमदाबाद। ग्रुप चरण में अपने चारों मैच जीतकर खिताब बचाने की अपनी दावेदारी को मजबूत करने वाली भारतीय टीम को टी20 विश्व कप...