back to top

रामलला की प्राण-प्रत‍िष्‍ठा की तारीख तय! अयोध्‍या आएंगे पीएम मोदी

राम मंदिर का निर्माण 2025 तक पूर्ण होगा। मंद‍िर के भूतल का 80 प्रतिशत निर्माण हो चुका है। अगले वर्ष 24 जनवरी तक भूतल पर ही निर्मित गर्भगृह में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है। इसके ल‍िए पीएम मोदी से समय मांगा गया है। बताया जा रहा है क‍ि पीएम मोदी 22 जनवरी को रामनगरी आ सकते हैं। हालांक‍ि इसकी अभी तक आधि‍कार‍िक पुष्‍ट‍ि नहीं हुई है।

पीएम मोदी से 22 जनवरी को अयोध्‍या आ सकते हैं

अयोध्‍या, ऑनलाइन डेस्‍क। अयोध्या में राम मंद‍िर के गर्भगृह में अगले साल 16 से 24 जनवरी के बीच भगवान राम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की जानी है। हालांक‍ि, अभी कोई डेट तय नहीं की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय मांगा गया है। बताया जा रहा है क‍ि पीएम मोदी 22 जनवरी को रामनगरी आ सकते हैं। हालांक‍ि, इसकी अभी तक आधि‍कार‍िक पुष्‍ट‍ि नहीं हुई है।

80 प्रतिशत निर्माण पूरा

बता दें क‍ि तीन तल के राम मंदिर का निर्माण तो 2025 तक पूर्ण होगा। हालांक‍ि, मंद‍िर के भूतल का 80 प्रतिशत निर्माण हो चुका है। अगले वर्ष 24 जनवरी तक भूतल पर ही निर्मित गर्भगृह में रामलला की स्थापना होनी है।

राम मंद‍िर के तीनों तल पर कुल 392 स्तंभ होंगे प्रयुक्‍त

राम मंदिर में तीनों तल पर कुल 392 स्तंभ प्रयुक्त होने हैं और प्रत्येक स्तंभ पर शुभता, कला एवं भव्यता की पर्याय यक्ष-यक्षिणियों और कुछ चुनिंदा देवी-देवताओं की मूर्तियां उत्कीर्ण की जानी हैं।

भूतल में प्रयुक्त हुए हैं 166 स्‍तंभ

भूतल में 166 स्तंभ प्रयुक्त हुए हैं और अपनी जगह पर स्थापित होने के बाद से इन स्तंभों पर मूर्तियां उत्कीर्ण किए जाने का काम चल रहा है। अभी यह काम शुरुआती दौर में है, लेक‍िन 200 से अधिक विशेषज्ञ शिल्पियों के प्रयास से नवंबर तक भूतल के सभी स्तंभों को मूर्तियों से युक्त किए जाने की योजना है। भूतल के फर्श की निर्माण योजना को भी अंतिम रूप दिया जा चुका है और इसी माह फर्श निर्माण भी शुरू किए जाने की तैयारी है।

दर्शनार्थियों की संख्या प्रतिदिन एक लाख के आसपास होने का अनुमान

रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का अनुमान है कि नवनिर्मित मंदिर में स्थापना के बाद रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या प्रतिदिन एक लाख के आसपास होगी और स्थापना के अवसर पर यह संख्या पांच लाख तक हो सकती है। ऐसे में श्रद्धालुओं के आवागमन का व्यापक प्रबंध भी सुनिश्चित किया जाना ट्रस्ट की प्राथमिकताओं में शुमार है।

RELATED ARTICLES

मुख्यमंत्री योगी ने कहा-बजट ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण एवं ‘नए उत्तर प्रदेश’ के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा

लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश होने से पहले कहा कि यह बजट...

वित्तीय वर्ष 2026-2027 भाषण: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का पूरा बजट भाषण

लखनऊ,विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 202627 के लिए 9,12,696.35 करोड़ रुपये का बजट बुधवार को पेश किया। यह प्रदेश का अब...

योगी सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पेश किया 9 लाख करोड़ रुपये का मेगा बजट…रोजगार-निवेश और शिक्षा-स्वास्थ्य पर जोर

लखनऊ, विशेष संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 202627 के लिए 9,12,696.35 करोड़ रुपये का बजट बुधवार को पेश किया। यह प्रदेश का...

‘छावा’ की सफलता के बाद ‘महावतार’ के लिए तैयार विक्की कौशल: भगवान परशुराम बनने के लिए करेंगे बड़ा शारीरिक बदलाव

अभिनेता विक्की कौशल के लिए साल 2025 उनके करियर का स्वर्णिम काल साबित हुआ है। उनकी ऐतिहासिक फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर न...

टी20 विश्व कप: अभिषेक शर्मा की अस्वस्थता ने बढ़ाई भारत की चिंता, नामीबिया के खिलाफ ‘अभ्यास’ के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप में मौजूदा चैंपियन भारत का सफर जारी है, लेकिन गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले...

एफडीटीएल मानकों के पालन के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरे: इंडिगो

नयी दिल्ली। इंडिगो ने विमानन नियामक डीजीसीए को बताया है कि संशोधित पायलट ड्यूटी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी...

राशिद खान बोले – दक्षिण अफ्रीका में मेरे खेलने के अनुभव से युवा खिलाड़ियों को फायदा होगा

अहमदाबाद। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग एसए20 में खेलने के अनुभव से उन्हें वहां के खिलाड़ियों...

‘गैर कन्नड़ भाषी’ विवाद के बीच अभिनेत्री तमन्ना केएसडीएल के ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में दिखीं

बेंगलुरु। गैर कन्नड़ भाषी अभिनेत्री तमन्ना भाटिया को प्रसिद्ध ‘मैसूर सैंडल सोप’ का ब्रांड एंबेसडर चुने जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के...

मुख्यमंत्री योगी ने कहा-बजट ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण एवं ‘नए उत्तर प्रदेश’ के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार बनेगा

लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश होने से पहले कहा कि यह बजट...