back to top

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया वांछित अपराधी, 3 लाख रूपये का था इनामी

अररिया। बिहार के अररिया जिले में पुलिस मुठभेड़ में हत्या के कई मामलों में वांछित एक अपराधी मारा गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस अपराधी पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी)-एसटीएफ कुंदन कृष्णन ने बताया कि नरपतगंज इलाके में शुक्रवार रात हुई मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

अधिकारी ने कहा कि अपराधी की पहचान चुनमुन झा उर्फ राकेश झा के रूप में हुई है, जो भोजपुर और पूर्णिया जिलों में आभूषणों के शोरूम में लूटपाट के कई मामलों में वांछित था। उन्होंने बताया कि विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और जिला पुलिस की संयुक्त टीम गोपनीय सूचना के आधार पर उस स्थान पर पहुंची जहां झा छिपा हुआ था।

कृष्णन ने कहा, पुलिसकर्मियों को देखकर झा ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर गोलियां चला दीं जिसके बाद एसटीएफ के दल ने जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में झा घायल हो गया और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। एडीजी ने बताया कि झा को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं और उनकी खतरे से बाहर बताई जाती है।

एडीजी ने कहा, झा पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह हत्या, अपहरण, डकैती एवं आभूषणों के शोरूम में लूटपाट के कई मामलों में वांछित था। उन्होंने बताया कि झा का एक साथी इस अभियान के दौरान मौके से भाग गया। अधिकारी ने कहा, उसके साथियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

जम्मू कश्मीर के डोडा में जंगल से जैश से जुड़े आतंकवादी का शव बरामद

जम्मू । जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में पर्वतीय क्षेत्र से प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी का शव बरामद...

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग दिल्ली पहुंचे

नयी दिल्ली।  चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली...

दक्षिणी लेबनान में इज़राइली धमाकों से उठता धुआं, गांव खाली कर दूर से तबाही देख रहे लोग

हनियाह (दक्षिणी लेबनान)। दक्षिणी लेबनान के मंसूरी गांव में इज़राइल द्वारा किए जा रहे नियंत्रित धमाकों से उठते धुएं ने पूरे इलाके को दहशत में...