back to top

संयुक्त राष्ट्र में कोरोना संकट पर अब तक नहीं हुई चर्चा

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तेजी से गहरा रहे कोरोना वायरसस संकट पर चर्चा करने के लिए अब तक कोई बैठक निर्धारित नहीं की है जबकि दुनियाा भर में कोविड-19 के मामले 5,30,000 से ज्यादा हो गए हैं और करीब 24,000 लोग इस बीमारी के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। यहां गौर करने वाली बात यह है कि वर्तमान में सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता चीन कर रहा है।

वर्ल्ड में कोविड-19 के मामले 5,31,860 हो गए हैं और कुल 24,057 लोग इस बीमारी के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। अमेरिका में चीन और इटली से भी ज्यादा 85, 653 मामले सामने आए हैं। अमेरिका में कोविड-19 के कारण करीब 1,300 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक, विश्व भर में संयक्त राष्ट्र के 78 कर्मचारियों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

चीन की 15 राष्ट्रों की परिषद की अध्यक्षता 31 मार्च को समाप्त हो जाएगी और कोविड-19 वैश्विक महामारी पर चर्चा करने के लिए मार्च में सुरक्षा परिषद की कार्यसूची में कोई बैठक शामिल नहीं है। संयुक्त राष्ट्र के एक राजनयिक ने बताया कि मानवीय सुरक्षा को इतने गंभीर तरीके से प्रभावित करने वाले मुद्दे पर परिषद की चुप्पी दिखाती है कि यह निश्चित तौर पर हमारे वक्त की चुनौतियों से निपटने के मकसदों के लिए उचित नहीं है। सुरक्षा परिषद ने संयुक्त राष्ट्र में चीन के राजदूत झांग जुन की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की और लीबिया में संयुक्त राष्ट्र सहयोग मिशन के कार्य पर चर्चा की।

बैठक के बाद संयुक्त राष्ट्र में चीनी मिशन द्वारा जारी बयान में कहा गया कि परिषद के सदस्यों ने लीबिया में कोविड-19 वैश्विक महामारी के संभावित प्रभावों पर चिंता जाहिर की और पक्षों ने तत्काल संघर्ष रोकने तथा देश भर में अबाधित आपूर्ति सुनिश्चित करने की अपील की। इस पूरे बयान में कोविड-19 का बस इतना ही जिक्र था। अप्रैल में परिषद की अध्यक्षता डॉमिनिकन गणराज्य को हासिल हो जाएगी।

इस महीने की शुरुआत में परिषद की अध्यक्षता संभालने से पहले झांग से पूछा गया था कि क्या चीन कोरोना वायरस आपदा पर चर्चा करेगा। इस पर उन्होंने कहा था कि कोरोना वायरस महामारी से परेशान होने की जरूरत नहीं और अपनी अध्यक्षता में बीजिंग सुरक्षा परिषद में इस पर चर्चा नहीं करेगा। उन्होंने कहा था कि कोरोना वायरस का मु्द्दा वैश्विक जन स्वास्थ्य के तहत आता है जबकि सुरक्षा परिषद की प्राथमिक जिम्मेदारी भू-राजनीतिक सुरक्षा एवं शांति मामलों के साथ निपटना है।

RELATED ARTICLES

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

‘विकसित भारत’ की यात्रा में ओडिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ओडिशा दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य के प्रतिभावान एवं...