back to top

माया की चेतावनी के बीच कांग्रेस को मप्र में दलित बहुल चार सीटों पर जीत की उम्मीद

भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में मिले वोटों के आधार पर कांग्रेस को उम्मीद है कि 2014 में जिन दलित बहुल चार सीटों पर भाजपा की जीत हुई थी, वहां वह अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। हालांकि इस क्षेत्र में बसपा भी अपनी ताकत दिखा रही है। कांग्रेस को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित चार (भिंड, टीकमगढ़, देवास और उज्जैन) लोकसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के दौरान अच्छी बढ़त मिली थी।

पार्टी यहां के 32 विधानसभा क्षेत्रों में

पार्टी यहां के 32 विधानसभा क्षेत्रों में से 17 में जीतने में कामयाब रही थी। इन चारों सीटों पर मौजूदा सांसद भाजपा से हैं। वहीं, भाजपा इन चारों लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों की सिर्फ 13 विधानसभा सीटों पर पिछले साल जीत दर्ज कर पाई थी। लेकिन पार्टी को उम्मीद है कि वह इस चुनाव में वापसी करेगी। वहीं, विधानसभा चुनाव में यहां बाकी बची दो सीटों में से एक पर सपा और एक पर बसपा के उम्मीदवार की जीत हुई थी। राज्य में बसपा भले ही कमलनाथ नीत कांग्रेस सरकार का समर्थन कर रही हो, लेकिन वह गुना में हुए घटनाक्रम से खुश नहीं है। दरअसल गुना से बसपा ने लोकेद्र सिंह राजपूत को टिकट दिया था लेकिन बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए और उन्होंने अपना समर्थन यहां से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया को दे दिया।

बसपा प्रमुख मायावती ने इस घटनाक्रम

बसपा प्रमुख मायावती ने इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा था कि उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। विधानसभा में वोटों के लिहाज से देखें तो तीन लोकसभा क्षेत्रों- भिंड, देवास और उज्जैन में कांग्रेस के समर्थन में ज्यादा मत पड़े थे लेकिन टीकमगढ़ में भाजपा आगे थी। प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रमुख महेंद्र बौद्घ ने कहा, कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव में इन चार लोकसभा क्षेत्रों में आने वाली सीटों पर अच्छा प्रदर्शन किया। दलित भाजपा से परेशान हैं। भाजपा की कार्यप्रणाली असंवैधानिक है। टीकमगढ़ और भिंड में छह मई और 12 मई को मतदान होगा जबकि देवास और उज्जैन में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होगा।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

रैंप पर उतरी लखनऊ की विरासत, मलाइका अरोड़ा ने बढ़ाई गुलमोहर की चमक

लखनऊ। रोशनी से सजे रैंप पर जब लखनऊ की कला, कारीगरी और फैशन का संगम हुआ तो शाम यादगार बन गई।फिक्की फ्लो लखनऊ की...

बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी एक चमत्कार था : शोभिनव सत्या

लखनऊ। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों हर किसी की पहली पसंद बनी हुई है। इस फिल्म को...

श्रद्धा व सत्कार से मनाया गया श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी के सभी गुरुद्वारों में शनिवार को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। इसी...

वराह जयंती आज, भगवान विष्णु की होगी पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को सृष्टि के पालनहार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब-जब धरती पर अधर्म...

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

  करीब 250 स्टॉलों पर मौजूद हैं 121 प्रकाशकों की हजारों पुस्तकें 12 से 20 सितंबर तक चलेगा नौ दिवसीय महोत्सव, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम...

गोमती पुस्तक महोत्सव के पहले दिन सजी संगीत की सुरमयी शाम

लखनऊ। लखनऊ में शुरू हुए गोमती पुस्तक महोत्सव 2026 के पहले दिन शनिवार शाम साहित्य और पुस्तकों के साथ संगीत की भी रंगत देखने...