हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर

चित्रगुप्त ट्रस्ट ने निकाली दिव्य कांवड यात्रा
1०1 लीटर गोमती के जल से हुआ रुद्राभिषेक
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शनिवार को हजरतगंज हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। मौका था चित्रगगुप्त मंदिर ट्रस्ट द्बारा आयोजित कांवड़ यात्रा और रुद्राभिषेक का। जैसे ही गोमती तट से निकली चित्रगुप्त धाम से सुबह 9 बजे यात्रा शुरू हुई। चारो ओर हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
ट्रस्ट के अध्यक्ष बलदाऊ जी श्रीवास्तव ने बताया कि चित्रगगुप्त मंदिर ट्रस्ट द्बारा 1०1 लीटर गोमती के जल को लेकर निकली कांवड़ यात्रा यहां से लेकर चित्रगुप्त धाम से विश्वविद्यालय मार्ग, हनुमान मंदिर, निशातगंज पुल, सिकंदरबाग होते हुए जवाहर भवन पर जाकर समाप्त हुई। इसके बाद जवाहर भवन स्थित चित्रेश्वर महादेव मंदिर पर भव्य व दिव्य रुद्राभिषेक का आयोजन आचार्यों द्बारा किया गया। गोमती नदी से लाये गये 1०1 लीटर जल से रुद्राभिषेक किया गया और मानव समाज के कल्याण की प्रार्थना की गयी।
इस मौके पर बलदाऊ जी, दीपक श्रीवास्तव, प्रमिला श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी उमेश कुमार श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, दिनेश चंद्र खरे सुशील कुमार बच्चा, अशोक कुमार श्रीवास्तव, कीर्ति श्रीवास्तव, अनिल, सुशील, अजय व दीप, सहित सैकड़ों पुरुषों एवं महिलाओं ने आदि गंगा गोमती से जल लेकर श्री चित्रगुप्त मंदिर जवाहर भवन स्थित श्री चित्रेश्वर महादेव पर जल अर्पित किया । तदुपरांत समस्त पूजा सामग्री के साथ 7 पुरोहित ने रुद्राभिषेक कराया। इस मौके पर ज्योतिष भविष्य वक्ता पूनम दीदी एवं समस्त कायस्थ समाज के लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 16 को, आधी रात जन्म लेंगे कान्हा

लखनऊ। हर साल भाद्रपद कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के...

तुगलक : इतिहास और विचारधारा को मंच पर जीवंत किया

संगीत नाटक अकादमी में नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी, लखनऊ तथा उर्दू मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया सेंटर द्वारा त्रैमासिक प्रशिक्षण के अंतर्गत...

मैथिलि शरण गुप्त की जयंती की पूर्व संध्या पर हुआ काव्य पाठ

भातखंडे विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गयालखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय,लखनऊ द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा निति के अनुपालन में साहित्य एवं भाषा को शैक्षणिक...