back to top

राग चारुकेशी की मनमोहक सरोद प्रस्तुति ने समां बांधा

भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा का उत्सव मनाया
लखनऊ। त्रिसामा आर्ट्स और पंडित अनोखेलाल मिश्रा कल्चरल सेंटर के संयुक्त तत्वाधान से लखनऊ में अपने आप में अनूठी विभावरी बैठक का आयोजन किया गया । इस अनूठे संगीत समारोह में देश के विभिन्न स्थानों से आए कलाकारों सम्पूर्ण रात्रि शास्त्रीय , रात्रि कालीन रागों की सांगीतिक प्रस्तुतियां दी । दिल्ली, लखनऊ, पुणे तथा अन्य शहरों से आए कलाकारों की लगभग 13 प्रस्तुतियों से सुसज्जित यह आयोजन देर रात से लेकर प्रात:काल तक चलता रहा, जिसने गहन संगीत साधना और उत्सव का अद्भुत वातावरण निर्मित किया। कार्यक्रम का आरंभ युवा गायक अक्षय अवस्थी द्वारा राग जोग की सधी हुई और भावपूर्ण प्रस्तुति से हुआ, जिसने पूरी रात के संगीत का वातावरण निर्मित कर दिया। इसके पश्चात अमित विश्वकर्मा ने ऊजार्वान तबला एकल प्रस्तुत किया तथा मैहर घराने के वरिष्ठ सरोद वादक पंडित . अभिजीत रॉयचौधुरी ने राग चारुकेशी की मनमोहक सरोद प्रस्तुति दी । ख्यातिलब्ध शास्त्रीय गायक वरुण मिश्रा ने राग मधुकौंस प्रस्तुत करते हुए महान गायक पंडित वसंत राव देशपांडे कि प्रसिद्ध बंदिश जा रे आ जा पथिकवा को अत्यंत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं दिल्ली से आए अमृतेश शांडिल्य ने तबला एकल वादन के अंतर्गत तीनताल में पेशकार, कायदा, गत, टुकड़े और परन प्रस्तुत किया। दिल्ली से आए मैहर घराने के सरोद वादक स्मित तिवारी ने राग कौशी कान्हड़ा में आलाप, जोड़, झाला और तीनताल की पारंपरिक गत बजाकर सबको मंत्र मुग्ध किया । गायन के क्रम में बनारस घराने के पीयूष मिश्रा ने राग पटदीप। ग्वालियर घराने के शास्त्रीय गायक कुलदीप कृष्ण ने राग दरबारी में दुल्हन तेरी आछी प्रस्तुत किया, जबकि कुणाल वर्मा ने प्रात: ब्रह्म मुहूर्त की प्रस्तुति में राग विभास की बंदिश नर हर नारायण से सबको प्रभावित किया। तदन्तर अक्षत अवस्थी ने राग भटियार और राजीव मलिक ने राग बिलासखानी तोड़ी में रस भरी बाँसुरी बजाई प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन डॉ. गरुणमिश्र द्वारा राग भैरवी की शांत और भक्तिमय प्रस्तुति के साथ हुआ। इस आयोजन में लखनऊ के बड़ी संख्या में संगीतकारों, विद्यार्थियों और संगीत प्रेमियों की उपस्थिति रही। उपस्थित श्रोताओं ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे और रात्रिकालीन शास्त्रीय संगीत आयोजनों की इच्छा व्यक्त की। आयोजक अभिषेक शर्मा एवं अरुणेश पांडेय ने सभी कलाकारों और श्रोताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया, जिन्होंने पूरी रात जागकर भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा का उत्सव मनाया।

RELATED ARTICLES

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...