back to top

प्रभु श्रीराम को समर्पित बजट यूपी के समग्र और संतुलित विकास का आर्थिक दस्तावेज है : CM योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिये विधानसभा में पेश बजट को प्रभु श्रीराम को समर्पित करते हुए कहा कि प्रदेश के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा बजट राज्य के समग्र और संतुलित विकास का एक आर्थिक दस्तावेज है।

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा आज विधानसभा में बजट पेश करने के बाद मुख्यमंत्री ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी सरकार का यह आठवां बजट है और हर साल बजट किसी न किसी थीम पर आधारित होता है। इस बार यह बजट प्रभु श्रीराम को समर्पित है। उन्होंने कहा, आज का बजट प्रभु श्रीराम को समर्पित करते हुए लोकमंगल की भावनाओं के नाम किया गया है। बजट की शुरुआत में, उसके मध्य में और अंत में प्रभु श्री राम हैं तथा बजट के संकल्प के एक-एक शब्द में श्री राम हैं क्योंकि श्रीराम लोकमंगल के पर्याय हैं और यह बजट भी लोकमंगल को समर्पित करते हुए प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास का एक आर्थिक दस्तावेज है।

मुख्यमंत्री ने कहा, हम सब जानते हैं कि आस्था, अंत्योदय और अर्थव्यवस्था को समर्पित हमारा आज का सात लाख 36 हजार 437 करोड़ रुपये का यह बजट उत्तर प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में बजट में 6.7 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। बजट के आकार में बढ़ोतरी प्रदेश की अर्थव्यवस्था को विस्तार देने की डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता को प्रस्तुत करती है।

उन्होंने कहा, बजट में कुछ चीजें हैं जो हम सबके लिए बहुत मायने रखती हैं। पहली बार दो लाख तीन हजार 782 करोड़ रुपये पूंजीगत व्यय के लिए प्रावधानित किए गए हैं। यानी यह इस बात को प्रदर्शित करता है कि मूलभूत ढांचे पर जब धन राशि खर्च होगी तो वह रोजगार का सृजन तो करेगा ही साथ ही अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। हमारी सरकार शुरू से ही इस बात पर ध्यान देती रही है कि हमें समग्र विकास की अवधारणा पर कार्य करना है। इस अवधारणा का ही परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश सरकार के बजट के दायरे को हम बढ़ाने में सफल हुए हैं।

RELATED ARTICLES

यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने जीता ‘मिस ओशियन वर्ल्ड 2026’ का खिताब

मुंबई। मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 के ग्रैंड फिनाले में यूनाइटेड किंगडम की मॉली मैरी बक्ली ने मिस ओशियन वर्ल्ड 2026 का खिताब अपने नाम...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026

मुंबई। केजिया लिज मेजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का क्राउन पहनाया गया। केरल की केजिया लिज मेजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया-2026 का खिताब...

भाजपा सांसद कंगना रनोट ने आलोचकों पर साधा निशाना

मुंबई। भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने आलोचकों पर निशाना साधा। उन्होंने आशुतोष राणा, सोनू सूद, राखी सावंत और तापसी पन्नू का नाम...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 को, विशेष योग में आधी रात जन्मेंगे कान्हा

लखनऊ। सनातन परंपरा में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य दिवस के रूप में मनाया जाता है,...

नींव पूजन से शुरू हुआ 35 फुट ऊंचे मानस्तंभ का निर्माण

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर परिसर में अहंकार को तोड़ने तथा विनय, नम्रता और समर्पण का भाव जागृत करने के प्रतीक 35 फुट ऊंचे...

व्यंग्य नाटक ‘क्रियाकर्म ट्वेंटी फोर सेवन’ का मंचन आठ को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय और संस्कृति निदेशालय के सहयोग से बिम्ब सांस्कृतिक समिति व्यंग्य नाट्य 'क्रिया कर्म ट्वेंटी फोर सेवन....' का मंचन आठ सितंबर की...

फिर आई याद कबीर की सहित तीन पुस्तकों का विमोचन

डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह आयोजित लखनऊ। स्मृतिशेष डॉ. शम्भुनाथ की प्रथम पुण्यतिथि पर पारस बेला न्यास, कबीर शांति मिशन तथा डॉ....

सितंबर में पड़ेंगे जन्माष्टमी, हरतालिका तीज व गणेश चतुर्थी जैसे व्रत-त्योहार

लखनऊ। सितंबर का महीना व्रत-त्योहार के मामले में इस बार बहुत खास और महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि, इस दौरान कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे।...

बहुला चतुर्थी आज, भगवान गणेश के साथ होगी श्रीकृष्ण की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में बहुला चौथ का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की...