back to top

लखनऊ के मेधावियों ने इस परीक्षा में मारी बाज़ी

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने पीसीएस जे-2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा में कुल 302 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। चयनित अभ्यर्थियों मे 165 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। पीसीएस जे 2022 के लिए इंटरव्यू 16 अगस्त से 28 अगस्त तक हुआ था। इसमें कुल 959 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसके जरिए कुल 303 खाली पदों पर भर्ती होनी थी। पीसीएस जे भर्ती प्रक्रिया दिसंबर 2022 में शुरू हुई थी। इसके प्रीलिम्स में कुल में 50,837 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसके बाद मेंस का आयोजन 22 से 25 मई के बीच प्रयागराज व लखनऊ में किया गया था। जिसमें 3019 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। मुख्य परीक्षा का रिजल्ट इसी महीने अगस्त की पहली तारीख को जारी किया गया था।

यूपीपीएससी ने पीसीएस जे के 10 टॉपरों की सूची भी जारी की है। पीसीएस जे में कानपुर की निशी गुप्ता टॉपर बनी हैं जबकि दूसरे स्थान प्रयागराज के शिशिर यादव ने हासिल किया है। वहीं, जारी सूची में कासगंज की रश्मि सिंह तीसरे, जौनपुर के स्नेहिल कुंवर सिंह चौथे और सुल्तानपुर की जाह्नवी वर्मा ने पांचवां स्थान हासिल किया है। इसी तरह लखनऊ की हर्षिता सिंह छठवें, आजमगढ़ के हाजीक हसन अंसारी सातवें, अलीगढ़ की रवीना आठवें, लखीमपुर खीरी की शिवाली मिश्रा नौवें और बरेली के मुहम्मद यूनुस 10वें स्थान पर रहे हैं। इस बार के रिजल्ट में टॉप 20 अभ्यर्थियों में 15 महिला अभ्यर्थी हैं, जो लगभग 55 प्रतिशत है।

इसमें समृद्धि मिश्रा की 65वीं रैंक, रूपाली तिवारी की 143वीं रैंक, प्रज्ञा पाण्डेय की 162वीं रैंक और शर्मिष्ठा साहू की 169वीं रैंक हासिल की है। वहीं लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय के छात्रों ने शानदार सफलता हासिल की है। विधि संकाय के डीन प्रो. बीडी सिंह ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए बताया कि देर तक मिली जानकारी के अनुसार, सर्वेश पाण्डेय, अर्जिता वर्मा, मोहम्मद जुनैद, विवेक दुबे, पवन कुमार शर्मा, जागृति, अंजू यादव, अभिनव त्रिपाठी, कमलकांत तिवारी, बृजेश पटेल, नीरज यादव, उर्फी आजमी, विभा, रश्मि सिंह, सृष्टि शुक्ला, तान्या शर्मा, और यशी पांडे आदि कई छात्र-छात्राएं इस परिणाम में सफल रही हैं, जो गर्व से लखनऊ विश्वविद्यालय का परिचय करा रहे हैं। इस पर कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि जब छात्रों की समर्पण और मेहनत उनके मार्गदर्शकों के मार्गदर्शन के साथ मिलती है, तो ऐसे उत्कृष्ट परिणाम स्वाभाविक होते हैं। उन्होंने कहा कि विधि संकाय ने प्रत्येक परिणाम के साथ सिद्ध किया है कि यह देश के सर्वश्रेष्ठ विधि संस्थानों में से एक है।

पॉवर ग्रिड से इस्तीफा देकर प्रदेश में करेंगे ज्वाइन : समृद्धि मिश्रा

यूपीपीसीएस की पीसीएस-जे परीक्षा में 65वीं रैंक हासिल करने वाली समृद्धि मिश्रा अभी पॉवर ग्रिड बतौर लॉ आॅफिसर तैनात है। उनकी प्राइमरी स्कूलिंग एक निजी स्कूल में हुई, जहां पर उनकी मां उमा मिश्रा प्रधानाचार्या थी, अब वह राजनीति में भाजपा नेत्री है। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय विद्यालय अलीगंज से पढ़ाई की है। इन्होंने लॉ आनर्स 2020 में लखनऊ विश्वविद्यालय से पूरा किया और एलएलएम बीएचयू से किया है। इसके बाद क्लैट के माध्यम से इनका चयन लॉ आफिसर के रूप में हो गया। अभी उनका चयन मध्य प्रदेश की न्यायिक सेवा सिविल जज पर हो गया है और एक सितम्बर को ज्वाइन करने जा रही थी लेकिन इनका चयन उप्र सिविल जज में होने के कारण अब वह उत्तर प्रदेश में ही ज्वाइन करेंगी। इनके पिता सर्वेश कुमार मिश्रा हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सरकारी वकील है। इनके विधि क्षेत्र में लाने का श्रेय इनके बड़े भाई प्रत्यूष मिश्रा को जाता है, जो कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।

एक साल की मेहनत रंग लायी : रूपाली तिवारी

यूपीपीसीएस की पीसीएस-जे परीक्षा में 143वीं रैंक हासिल करने वाली रूपाली तिवारी ने बताया कि उन्होंने 2022 में ही लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी आनर्स पूरा किया है। इसके बाद निजी कोचिंग ज्वाइन करके तैयारी की और सफलता हासिल की। इसके पहले इनकी स्कूलिंग बाल निकुंज इंटर कालेज से की है। एक साल पहले ही पीसीएस-जे की तैयारी शुरू की थी। इनके पिता कमलेश कुमार तिवारी व्यवसायी थी लेकिन उनका निधन 2017 में हो चुका है। इनकी मां शांति तिवारी गृहिणी है।

बाबा के सहयोग से पायी सफलता : प्रज्ञा पाण्डेय

यूपीपीसीएस की पीसीएस-जे परीक्षा में 162वीं रैंक हासिल करने वाली प्रज्ञा पाण्डेय ने बताया कि उनकी स्कूलिंग आरएलबी से हुई है। इसके बाद लखनऊ विश्वविद्यालय से बीए 2018 में पूरा किया और एलएलबी त्रिवर्षीय 2021 में पूरा किया है। इन्होंने 2022 में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में लॉ रिसर्च के रूप में ज्वाइन किया है, अभी वहां पर कार्यरत है। इन्होंने बताया कि दोस्तों के सहयोग से यह सफलता हासिल की है। इनके पिता त्रिवेणी प्रसाद पांडेय प्रयागराज में किसान है और माता कुसुम पांडेय गृहिणी है। इन्होंने बताया कि लखनऊ में अपने बाबा राधेश्याम पांडेय के पास रहकर पढ़ाई की है। वह सचिवालय से संयुक्त सचिव पद से रिटायर हुए थे और हाल ही में उनका निधन हो गया है।

माता-पिता का सपना पूरा कर बनी जज : शर्मिष्ठा साहू

यूपीपीसीएस की पीसीएस-जे परीक्षा में 169वीं रैंक हासिल करने वाली शर्मिष्ठा साहू ने बताया कि वह लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलएम कर रही है। उनकी स्कूलिंग एलपीएस से हुई है। उन्होंने एलएलबी निजी विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने स्वाध्याय करने के साथ कोचिंग से पढ़ाई की है। उन्होंने बताया कि उनके पिता मनोज कुमार साहू हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच और सिविल कोर्ट में वकील है और इनकी मां एकता साहू गृहिणी है। उनके माता-पिता ने ही उनके जज बनने का सपना देखा, जिसको आज उन्होंने पूरा कर दिया है।

RELATED ARTICLES

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट

मुंबई । पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में भारी...

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 जहाजों को गुजरने की अनुमति दी: ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने सोमवार सुबह से अगले कुछ दिन तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के...

सूर्या को इंपैक्ट सब के तौर पर एहतियातन इस्तेमाल किया गया : जयवर्धने

मुंबई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम के पहले आईपीएल मैच में...

हुनर साबित करने के लिए नहीं, बल्कि अपने सुधार के लिए खेल रहा हूं: अजिंक्य रहाणे

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अपने भविष्य को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया...

शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना

लुसाने । भारत की शीतल देवी को विश्व तीरंदाजी ने वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ पैरा तीरंदाज चुना है जिनकी असाधारण उपलब्धियों में ऐतिहासिक विश्व...

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले में खुद को साबित करने उतरेंगे गिल और अय्यर

मुल्लांपुर। भारतीय टीम से बाहर टी20 बल्लेबाज शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर जब इंडियन प्रीमियर लीग के पहले मैच में क्रमश: गुजरात टाइटंस और...