back to top

पश्चिम बंगाल में 200 यूनिट बिजली का वादा करने वाली भाजपा से उत्तर प्रदेश में भी ऐसी ही राहत की मांग

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के एक संगठन ने पश्चिम बंगाल में सरकार बनने पर घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने के भाजपा के चुनावी वादे को आधार बनाते हुए राज्य में इस पार्टी की सरकार से ऐसी ही राहत की मांग की है। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने सोमवार को यहां एक बयान में बताया कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को जारी अपने घोषणापत्र में सरकार बनने पर घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया है।

अगर भाजपा पश्चिम बंगाल में ऐसा कर सकती है तो उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं खासकर तब जब इस राज्य के बिजली उपभोक्ताओं का हजारों करोड़ों रुपया विद्युत कंपनियों पर बकाया है। वर्मा ने बताया कि उन्होंने इस मसले पर प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा से सचिवालय में मुलाकात कर एक प्रस्ताव सौंपा। इसमें यह मांग की गई कि उत्तर प्रदेश में भी घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाए। अगर भाजपा पश्चिम बंगाल में ऐसा कर सकती है तो उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं?

उन्होंने बताया कि ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्ता परिषद को आश्वासन दिया है कि सरकार सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के विकल्प पर विचार कर रही है और परिषद के प्रस्ताव पर भी गंभीरता से विचार किया जाएगा। वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश भारत का ऐसा पहला राज्य है जहां विद्युत उपभोक्ताओं का प्रदेश की बिजली कम्पनियो पर उदय, ट्रूअप योजनाओं के लगभग 19,535 करोड़ रुपये बकाया है। इसे लेकर उपभोक्ता परिषद बिजली दरों में तीन वर्षों तक लगातार आठ प्रतिशत अथवा 25 प्रतिशत एक साथ कमी की मांग कर रही है लेकिन उपभोक्ताओं को अभी तक राहत नहीं दी गई है।

उन्होंने बताया कि उदय योजना के तहत केंद्र सरकार ने बिजली कंपनियों द्वारा लिए गए कर्ज की ब्याज की धनराशि इस शर्त पर खुद चुकाई थी कि बिजली कंपनियां इसका लाभ उपभोक्ताओं को देंगी और इस ब्याज की धनराशि की वसूली उपभोक्ताओं से नहीं की जाएगी। मगर कंपनियों ने ब्याज की रकम भी बिजली की दरों में शामिल करके वसूली कर ली है।

वर्मा ने बताया कि इसी तरह ट्रू अप योजना में बिना अंकेक्षण के बिजली दरों में बढ़ोत्तरी कर ली जाती है। ऑडिट करने के बाद मिलान करके यह पता लगाया जाता है कि उपभोक्ताओं से कितनी ज्यादा रकम अतिरिक्त वसूली गई है। बिजली कंपनियों को यह रकम बिजली दरों में कमी करके चुकानी होती है।

RELATED ARTICLES

रश्मिका मंदाना–विजय देवरकोंडा ने रचाई शादी, मंदाना व विजय ने शेयर की तस्वीरें

नयी दिल्ली। भारतीय फिल्म जगत के सबसे पसंदीदा और चर्चित जोड़ों में से एक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने प्रशंसकों का...

पाकिस्तान की नजर बड़ी जीत पर, सम्मानजनक विदाई लेना चाहेगा श्रीलंका

पाल्लेकल। अगर मगर की कठिन डगर पर फंसा पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीद को जीवंत रखने के लिए शनिवार को...

रोक के बावजूद ‘फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ के टिकट की बुकिंग जारी… केरल हाई कोर्ट को दी जानकारी

कोच्चि । केरल उच्च न्यायालय की एकल पीठ को शुक्रवार को बताया गया कि फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2-गोज बियॉन्ड’ की रिलीज पर रोक...

होली पर सजे रंग-बिरंगे चिप्स-पापड़ के बाजार, ग्राहकों की भीड़

लखनऊ। होली का खुमार बाजारों में दिखने लगा है। एक तरफ लोग रंगों के इस त्यौहार में घरों को सजाने के लिए शॉपिंग करने...

लिटिल चैंप्स ने सुनी होलिका की कहानी

अच्छाई की हमेशा बुराई पर विजय होती हैलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की ओर से शुक्रवार को गोमती नगर के विराम खंड स्थित लिटिल...

फाल्गुन एकादशी पर रहा श्री श्याम भक्तों का जमावड़ा

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन एकादशी के अवसर पर मंदिर के कपाट सुबह 5 बजे खोल दिया गया दर्शन...

सुता सिस्टर्स ने सपनों को साकार करने के लिए किया प्रेरित

फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने होटल क्लार्क्स अवध में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार आयोजित कीलखनऊ। सुजाता का एसयू और तान्या...

भारतीय संस्कृति और योग विरासत का उत्सव

जब योग अपनी जड़ों से जुड़ा रहेगा, तभी वह समाज को सच्चा लाभ पहुँचा सकता है: मनीष प्रताप सिंहलखनऊ। कैसरबाग स्थित भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय...

ध्रुपद साधना में स्वर की शुद्धता व लय की दृढ़ता अहम

ध्रुपद के गहन आयामों का सप्रयोग प्रशिक्षणलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे पीठ के अंतर्गत गायन विभाग द्वारा आयोजित ध्रुपद...