back to top

मानव जीवन के मूल्यों को दर्शाता ‘द बेट’

एसएनए के वाल्मिकी सभागार में नाटक का मंचन
लखनऊ। स्व. शैलेन्द्र तिवारी को समर्पित नाटक द बेट का मंचन एसएनए के वाल्मिकी सभागार में किया गया। नाटक का निर्देशन अलोक कुमार शुक्ला ने किया। द बेट एंटोन चेखव द्वारा लिखा गया एक प्रसिद्ध लघु कथा है, जो 1889 में प्रकाशित हुई। यह कहानी दो पात्रों-एक अमीर साहूकार और एक युवा वकील के बीच एक शर्त पर आधारित है, जो जीवन के मूल्य, मनोविज्ञान और मानव स्वभाव के बारे में गहरे सवाल उठाती है। कहानी की शुरूआत एक पार्टी से होती है, जहां साहूकार और वकील मृत्युदंड व आजीवन कारावास पर बहस करते हैं। वकील साहूकार की इस राय से असहमत होता है कि आजीवन कारावास, मृत्युदंड से अधिक मानवीय है। शर्त के तौर पर वकील यह कहता है कि वह 15 साल तक एकांत में रहेगा और यदि वह इस शर्त को पूरा करता है, तो बैंकर उसे 2 करोड़ देगा।
वकील शर्त जीतने के लिए अपने कमरे में अकेला रहता है, लेकिन समय के साथ वह एकांत में गंभीर आत्म-चिंतन, साहित्य और दर्शन की ओर मुड़ता है। 15 सालों के बाद, साहूकार, जो अब आर्थिक संकट से गुजर रहा है, सोचता है कि वह वकील को मारकर शर्त से बच सकता है। लेकिन जब वह कमरे में जाता है, तो पाता है कि वकील ने पैसे की लालच को त्याग दिया है और शर्त से पहले ही कमरे को छोड़ने वाला है। यह कहानी मानव जीवन का मूल्य, एकांत और मानसिक प्रभाव, पैसे का भ्रष्टाचार, शर्त की निरर्थकता आदि को दर्शाता है ।

RELATED ARTICLES

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आईपीओ दस्तावेज जमा किए, 2,000 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा

नयी दिल्ली। इटली के बोनफिग्लियोली समूह की भारतीय इकाई बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए बाजार...

पाकिस्तान विवाद के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए राजीव शुक्ला ने आईसीसी को दिया धन्यवाद

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसने...

BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों को पत्नियों या मंगेतर के साथ रहने से रोका

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने अपनी सख्त नीतियों पर कायम रहते हुए आगामी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को उनकी पत्नियों, मंगेतर...