back to top

राम जन्म व ताड़िका वध प्रसंग देख दर्शक मंत्रमुग्ध

पर्वतीय महापरिषद की श्री रामलीला का शुभारम्भ
लखनऊ। मयार्दा पुरूषोतम भगवान श्रीराम चन्द्र जी की रामलीला का आयोजन पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमती नगर में आयोजन किया जा रहा है जिसमें आज प्रथम दिवस पर राम जन्म, दशरथ दरबार एवं विश्वामित्र का प्रवेश, ताड़िका वध, जनक दूत के द्वारा महर्षि विश्वामित्र को स्वयंवर हेतु आमंत्रण, अहिल्योद्धार, पुष्पवाटिका एवं गौरी पूजन, जनक दरबार, धनुष यज्ञ एवं परशुराम लक्ष्मण संवाद के दृष्य प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम का शुभारम्भ लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया एवं उन्होंने कहा कि रामलीला समाज को धर्म एवं नैतिकता का संदेश देती है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पर्वतीय महापरिषद के अध्यक्ष गणेश चन्द्र जोशी एवं महासचिव महेन्द्र सिंह रावत सहित पर्वतीय महापरिषद की केन्द्रीय कार्यकारिणी के समस्त पदाधिका उपस्थित थे। रामलीला समिति के मुख्य संरक्षक टीएस मनराल ने सभी आये हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार जताया। रामलीला समिति के अध्यक्ष गोविन्द सिंह बोरा एवं महासचिव रमेश चन्द्र उपाध्याय ने सभी अतिथियों को रामनामी पट्ट पहनाकर स्वागत किया। मीडिया प्रभारी हेमंत सिंह ने बताया कि रामलीला मंचन में विभिन्न पत्रों का अभिनय निभा रहें जिसमें भगवान श्री राम का नेहा सिंह, लक्ष्मण निक्की सिंह, सीता-विधी जोशी, भरत- प्रज्जवल सिंह रावत, शत्रुघन- दक्ष बिष्ट, हनुमान-आनन्द सिंह कपकोटी, दशरथ-हरीश काण्डपाल, कैकेयी- चित्रा काण्डपाल, कौशल्या-दमयंती नेगी, सुमित्रा-राधिका बोरा, सुमंत- जनक-नरेन्द्र सिंह फर्त्याल, परशुराम- गोविन्द सिंह बोरा, विश्वामित्र-मनीष उपाध्याय ने निभाया। इस अवसर पर रामलीला समिति के पदाधिकारीगण संरक्षक प्रो. आरसी पन्त, भवान सिंह रावत, हरीश काण्डपाल, पीसी पन्त, टीडी एसबी बोस, गिरीश चन्द्र कोठारी, तारा सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह फसर््वाण, एनके उपाध्याय, डीडी पाण्डेय, प्रकाश भट्ट, बीसी खर्कवाल, हरीश चन्द्र भट्ट तथा गोविन्द सिंह बोरा, ख्याली सिंह कड़ाकोटी, कमल सिंह नेगी, पुष्कर सिंह नयाल, नवीन सिंह बिष्ट रवीन्द्र सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह फर्त्याल, त्रिभुवन सिंह बोरा, रमेश चन्द्र उपाध्याय, हरीश चंद्र जोशी, पूरन सिंह बिष्ट, विद्या प्रसाद पाठक, बी बी भट्ट, हेमंत सिंह गड़िया, शंकर पाण्डेय, सुधीर पंत, आनंद सिंह कपकोटी, बलवंत वांणगी, तारा दत्त काण्डपाल, हुकुम सिंह रावत, उमेश सिंह कैड़ा, जयपाल सिंह नेगी, के. एस. बोरा, हरेंद्र सिंह नेगी, जगत सिंह कार्की, नारायण सिंह नेगी, खजान सिंह नेगी, मनीष उपाध्याय, त्रिलोक सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, जितेंद्र सिंह नेगी, कमल सिंह भाकूनी, दयाल सिंह रावत, नवीन जोशी, रंजीत सिंह रावत, दीप चन्द पंत, एमपी ओली सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

करवा चौथ : सास को सरगी देने से मिलेगा अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद

लखनऊ। उत्तर भारत में मनाए जाने वाले त्योहारों में से करवा चौथ प्रमुख त्योहार है । करवाचौथ के दिन विवाहित स्त्रियां पूरा दिन निर्जला...

वाल्मीकि जयंती पर बालाजी मंदिर में रामायण पाठ

भगवान राम का अनुसरण करना शुरू कर दिया लखनऊ। दशहरे के पश्चात अश्विनी मास की पूर्णिमा को महर्षि वाल्मीकि जयंती एक त्योहार के रूप में...

ऐसे गुर कउ बलि बलि जाइए… शबद कीर्तन से संगत हुई मुग्ध

यहियागंज और नाका गुरुद्वारा में मना कार्तिक माह संक्रांति पर्वलखनऊ। शहर के दो प्रमुख गुरुद्वारा में कार्तिक माह संक्रांति पर्व श्रद्धा व सत्कार के...

Latest Articles